फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Village chaupal in 153 gram panchayats showed mixed effect

153 ग्राम पंचायतों में लगी ग्राम चौपाल, मिलाजुला असर दिखा

Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Village chaupal in 153 gram panchayats showed mixed effect
ग्राम पंचायतों में चौपाल का जायजा लेते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह।
रामापुर में डीएम, अशोगापुर में सीडीओ ने देखा चौपाल का कामकाज
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में 1907 शिकायतें आईं, जिसमें 1468 का हुआ निस्तारण
लखीमपुर खीरी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खीरी की 153 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल की प्रशासन से नामित प्रेक्षकों-नोडल अफसरों ने मॉनिटरिंग की। ग्राम चौपाल में कुल 1907 शिकायतें आईं, जिसमें 1468 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम पंचायत रामापुर व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने डीपीआरओ सौम्यशील सिंह के संग ब्लाक नकहा की ग्राम पंचायत अशोगापुर पहुंचकर चौपाल की कार्यवाही देखी। डीएम ने ग्राम पंचायत रामापुर में चल रही ग्राम चौपाल में अब तक प्राप्त शिकायतों की संख्या व उनकी प्रकृति जानी। डीएम ने ग्रामवासियों से उनकी आम राय जानी। डीएम ने निर्देश दिए कि ग्राम चौपाल के जरिए ग्राम स्तर की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। यह शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह सरकार को ग्रामीणों के दरवाजे तक ले जाने और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए एक अनूठा अभियान है। ऐसी गांव की चौपाल चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकरोड की नाप, आवासीय पट्टा समेत कई शिकायत आईं, किसी का हल नहीं
मोहम्मदी। ग्राम पंचायत बर्रा में आयोजित ग्राम चौपाल में चकरोड की नाप समेत कई शिकायतें आईं, लेकिन किसी का हल नहीं निकला। आंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित चौपाल में गांव के बख्तावर लाल ने चकरोड की नाप कराने की शिकायत दर्ज कराई, रामनिवास ने आवासीय पट्टा बनवाने, तो श्यामू ने पानी निकासी न होने पर नाला निर्माण तो कई लोगों ने पीएम किसान सम्मानिधि की समस्या रखी। इनमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका। ग्राम चौपाल में नायब तहसीलदार हर्ष निशांत, लेखपाल अनुज मिश्रा ग्राम, प्रधान विनीता वर्मा मौजूद रहीं, लेकिन पुलिस का कोई कर्मी वहां पर नहीं पहुंचा। हालांकि, बलमिया बड़खर में तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने ग्राम चौपाल की अध्यक्षता की, जिसमें सात शिकायत दर्ज की गईं। छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। संवाद
ग्राम चौपाल में भटकते रहे फरियादी, अधिकारी फोटो खिंचाकर चले गए
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में आयोजित ग्राम चौपाल बस अधिकारियों के फोटो खिंचाने तक ही सीमित रहा, जबकि फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकते रहे।
तहसील क्षेत्र के रमियाबेहड़ के गांव सेमरी, जंगल मटेरा, रामनगर बगहा, दुलही समे 26 ग्राम सभाओं में ग्राम चौपाल लगी, पर ज्यादातर ग्राम चौपालों में अधिकारी फोटो खिंचवाने के बाद नदारद हो गए। फरियादी अपनी शिकायतें लिए भटकते नजर आए। धौरहरा विकास खंड के गांव गुदरिया में ग्राम विकास अधिकारी पुष्पा रानी चौपाल में अकेली बैठी मिलीं। पूछने पर पता चला कि पर्यवेक्षक पीपी सिंह गांव में पर्यवेक्षण के लिए गए हैं।
उधर, हाथों में अपनी शिकायतें लिए खड़े फरियादी जगराना पत्नी जगदम्बा, छोटकन्नी पत्नी छंगा, श्याम गुनी पत्नी शत्रोहन, रामजानकी पत्नी सोहन लाल निवासी गुदरिया खड़ी थीं। फरियादियों ने बताया कि उनकी सड़क किनारे जमीन थी, जिसे कुछ लोगों ने चकबंदी अधिकारी से मिलकर अपने नाम करा लिया और अब हमारी जमीनों को तालाब के पास दे रहे हैं। जब शिकायत करने पहुंचे तो साहब नही हैं। वहीं मामले में एसडीएम धौरहरा धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह और सीओ टीएन दुबे एक बजे गुदरिया गए थे तब कोई शिकायत कर्ता नहीं था। यदि ऐसा है, तो जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद
आवास, शौचालय बनवाने और तालाबों के कब्जा मुक्त कराने की मांग
गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को ब्लाक कुंभी गोला की 10 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल लगाई गईं, जहां स्थानीय समस्याओं का जोर रहा। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास को लेकर 30, शौचालय की छह, पंचायत विभाग के सात, राजस्व और पुलिस की एक-एक सहित कुल 45 शिकायतें आईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ग्रामीणों से कहा कि शौचालय और आवास के लिए आवेदनों की जांच के बाद पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिलेगा। पुलिस से जुड़ा मामला पारिवारिक विवाद का होने के चलते सीओ ने तत्काल कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने जहानपुर में तालाब पर किए गए अतिक्रमण हटाने की मांग की जिस पर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश वर्मा को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। चौपाल में सेक्रेटरी सर्वेश कुमार कृषि विभाग एडीओ संदीप बर्मा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी ग्रामीण व कोटेदार मौजूद रहे। संवाद
महज औपचारिकता बनी ग्राम चौपाल, ज्यादातर जिम्मेदार रहे नदारद
मितौली। ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें 108 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। अधिकांश जगहों पर ग्राम चौपाल महज औपचारिकता बनकर रह गई। कई पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव ही नहीं पहुंचे तो कहीं नोडल अधिकारी नदारद रहे।
ब्लॉक के नोडल अधिकारी बीएसए लक्ष्मीकांत पांडे ने सेमरावा, बिछिया नगर, अलीनगर में आयोजित ग्राम चौपालों का जायजा लिया और हकीकत जानी। सेमरावा में लोगों से रूबरू होते हुए बीएसए ने लोगों से अपनी समस्याएं खुलकर रखने की अपील की। संवाद
एसडीएम के सामने आई एक शिकायत, वह भी निस्तारित नहीं
मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगना में आयोजित ग्राम चौपाल में एसडीएम मितौली विधेश व थानाध्यक्ष सुनीत कुमार भी पहुंचे थे। ग्राम चौपाल में गांव के ही राम दर्शन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पट्टे की जमीन पर विवाद चल रहा है। उसका भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
जिम्मेदार ही नहीं पहुंचे ग्राम चौपाल में
मितौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत जम्होरा में बतौर नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी मितौली रमेश चंद्र चौधरी को पहुंचना था, लेकिन बीआरसी पर जर्जर स्कूलों की नीलामी प्रक्रिया के चलते वह ग्राम चौपाल में शामिल नहीं हो सके। वही यहां के सचिव गोल्डी वर्मा भी छुट्टी पर रही। इसके अलावा सलाहपुर ग्रंट की सचिव मीतू मिश्रा भी छुट्टी पर बताई गई। बिछिया नगरा की सचिव रितु यादव का बुधवार तक अवकाश बताया जा रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर लेखपाल, सफाई कर्मी, बिजली विभाग के कर्मचारियों सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी नदारद रहे। कुल मिलाकर ग्राम चौपालों को जिम्मेदारों ने मजाक बना दिया।
शिकायत करने गई रसोईया भड़की
प्राथमिक स्कूल सेमरावां की रसोईया रामबेटी मानदेय न मिलने के कारण ग्राम चौपाल में अधिकारियों के सामने भड़क गई। बताते हैं कि राम बेटी को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इससे वह परेशान है,जिसकी शिकायत ग्राम चौपाल में रसोइया ने की। ग्राम चौपाल में मानदेय का मुद्दा उठाने के बाद अधिकारियों के जवाब से वह संतुष्ट नही हो पाई। जिससे रसोईया अधिकारी पर ही भड़क उठी। जिसके बाद अधिकारीयो ने रसोइया को समझा-बुझाकर शांत किया।
बिजुआ ब्लॉक में 124 में 104 शिकायतें सुलटीं
बिजुआ। ब्लॉक बिजुआ की 1 1न्याय पंचायतों की 11 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कुल 124 शिकायतें आईं, 104 का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने गांवों मे साफ सफाई, आवारा पशु, पात्रों के राशन कार्ड न बनने व कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता, नाली निर्माण की मांग उठी। नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने सभी चौपालों पर जाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। संवाद
चौपाल में साफ सफाई और आवारा पशु का उठा मुद्दा
महेवागंज। ब्लॉक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत ओदरहना में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं, नाली, गलियों में साफ-सफाई, बिजली और राजस्व संबंधी समस्याओं को सामने रखा। कोई भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। लेखपाल ने किसान सम्मान निधि की ईकेवाइसी कराने पर जोर दिया। महिला समूह की मंजू देवी ने समूह की एक सदस्य पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया है। चौपाल में ग्रामीणों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। संवाद
प्रधान परिवार के दो फर्जी राशन कार्ड किए निरस्त
मैगलगंज। विकासखंड पसगवां के बाइकुआं ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में दस शिकायतें आईं। चौपाल में फर्जी राशन कार्ड का मुद्दा छाया रहा, जिसमें प्रेक्षक ने ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रधान परिवार के संचालित दो फर्जी राशन कार्ड को निरस्त करने के निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस पर अभियान चलाकर अपात्रो के राशन कार्ड निरस्त किये जायेंगे। इस मौके पर प्रेक्षक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज वर्मा, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ब्रह्म प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
चौपाल में उठा निराश्रित पशुओं का मुद्दा
पसगवां। ढड़ेल की चौपाल में आईं कुल 16 शिकायतों में संजीव कुमार ने निराश्रित पशुओं का मुद्दा उठाया। कृपाल सिंह, मुनेश्वर सिंह, राम कुमार और सुरेन्द्र ने पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। कप्तान सिंह ने नाली निर्माण, मेनका ने तालाब पर कब्जा करने, रजनीश ने खडंजा का मुद्दा उठाया। यहां प्रेक्षक सचिन तिवारी, ग्राम सचिव गिरीश कुमार, प्रधान अमित यादव मौजूद रहे।
बेहजम। ब्लॉक बेहजम क्षेत्र की 11 न्याय पंचायत में चौपाल लगाई गईं। चौपाल में आवारा पशुओं की समस्या, चकमार्ग की गड़बड़ी, गंदा पानी, पीएम आवास और सफाईकर्मी न आने की 10 शिकायतें आईं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्या ओ का निराकरण किया जायेगा। इस मौके पर आंगनबाड़ी एडीओ पंचायत रामाधार, अखिलेश गुप्ता, लेखपाल बेहजम जीतेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

ग्रंट नंबर 10 की चौपाल में सबसे अधिक पूर्ति विभाग की शिकायतें
बांकेगंज। दुलारेपुर गांव के प्राथमिक स्कूल प्रांगण में ग्रंट नंबर 10 की प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल लगाई गई। पंचायत सचिव अनुज वर्मा ने बताया कि पूर्ति विभाग की मिली चार शिकायतों में चौपाल में मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने गुलाब नगर के कोटेदार हनीफ खां पर दो किलो कम राशन देने की शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं ग्रंट नंबर तीन में पर्यवेक्षक सीडीपीओ सुभाष सिंह के निर्देशन में लगी चौपाल में विभिन्न विभागों की छह शिकायतें आईं,इसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। बघौड़ा में पर्यवेक्षक बीईओ जगन्नाथ यादव की देखरेख में लगी चौपाल में 12 शिकायतें आई,इसमें 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed