फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   video of miscreants celebrating a birthday party on road in Lakhimpur Kheri viral

दबंगों का हुड़दंग: पिस्टल से काटा केक, फिर तमंचे पर किया डिस्को, बर्थडे पार्टी में फायरिंग का वीडियो वायरल

Fri, 11 Apr 2025 02:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 02:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें दबंग बीच सड़क पर हुड़दंग मचा हुए दिख रहे हैं। जन्मदिन की पार्टी का जश्न मना रहे हैं। 

विज्ञापन
video of miscreants celebrating a birthday party on road in Lakhimpur Kheri viral
पिस्टल से काटा केक   - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में मनबढ़ दबंगों का सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाते वीडियो वायरल हुआ है, जो खासा चर्चा में है। इस मामले के कुल चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहे हैं। जो मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसमें एक वीडियो में एक युवक पिस्टल से केक काट रहा है, तो अगले तीन वीडियो में कई युवक हाथ में तमंचे और पिस्टल लहराते हुए न सिर्फ डांस कर रहे हैं, बल्कि हवाई फायरिंग भी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे डेढ़ साल पुराना मामला बता रही है।
विज्ञापन

 
बर्थ डे पार्टी में कानून की धज्जियां उड़ने वाले ये युवक प्राइवेट बस कर्मी बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि मोहम्मदी में प्राइवेट बस कर्मियों के दो गुट हैं, जिनके बीच कई बार फायरिंग की घटना हो चुकी है। कुछ लोग इन दबंगों की पुलिस से सांठ-गांठ होने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, ये मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना है। इस मामले में इंस्पेक्टर मोहम्मदी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दिसंबर 2023 की घटना है। जिसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की गई थी। पुराने वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed