{"_id":"6a282f70a77376b4310003ec","slug":"video-of-a-tiger-and-rhino-in-dudhwa-national-park-goes-viral-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: दुधवा नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ नजारा, बाघ और गैंडे का रोमांचक वीडियो वायरल, लोग खूब कर रहे शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दुधवा नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ नजारा, बाघ और गैंडे का रोमांचक वीडियो वायरल, लोग खूब कर रहे शेयर
Tue, 09 Jun 2026 08:52 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
Published by: Akash Dubey
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:52 PM IST
सार
दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों ने सोमवार को एक दुर्लभ दृश्य देखा। जंगल में तालाब किनारे एक गैंडा और बाघ एक साथ दिखे। लखनऊ के पर्यटक दल ने यह अद्भुत पल कैद किया।
विज्ञापन
बाघ और गैंडे की मस्ती का रोमांचक वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटकों को एक बेहद दुर्लभ और अद्भुत नजारा देखने को मिला। जंगल सफारी पर निकले पर्यटक के सामने अचानक एक ऐसा दृश्य आ गया, जिसने सबको रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, लखनऊ से आए पर्यटकों का एक दल सोमवार की शाम की पाली में जंगल की सैर कर रहा था। इसी दौरान जंगल में तालाब में एक गैंडा मस्ती कर रहा था कि इसी दौरान वहां एक बाघ आकर किनारे बैठ गया। इस जादुई पल को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। दल के साथ मौजूद एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ने बिना वक्त गंवाए इस अद्भुत नजारे को अपने पेशेवर कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
फोटोग्राफर के मुताबिक, ऐसे खूबसूरत और दुर्लभ नजारे मिलना किसी लाइफटाइम अचीवमेंट से कम नहीं है। वहीं जिप्सी में सवार पर्यटकों द्वारा मोबाइल से बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर लोग प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे को देखकर दंग हैं और इसे खूब शेयर कर रहे हैं। इस दुर्लभ साइटिंग के बाद दुधवा पहुंचे अन्य सैलानियों का उत्साह भी दोगुना हो गया है।