{"_id":"5846bfdc4f1c1be35944896a","slug":"vedanta-conference-at-the-conclusion-of-bollywood-actor-rajpal-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदांत सम्मेलन के समापन पर पहुंचे सिने अभिनेता राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदांत सम्मेलन के समापन पर पहुंचे सिने अभिनेता राजपाल
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में श्री रुद्र महायज्ञ
त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं विशाल मानस वेदांत सम्मेलन का पूर्ण आहुति, कन्या भोज, भंडारे के साथ समापन हो गया। वेदांत सम्मेलन के समापन पर देर शाम पहुंचे सिने अभिनेता राजपाल यादव की झलक पाने को लोग उमड़ पड़े।
त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में 29 नवंबर से शुरू हुए श्री रुद्र महायज्ञ और वेदांत सम्मेलन में दूरदराज से आए प्राख्यात वक्ताओं ने वेदांत की चर्चा की और रुद्र महायज्ञ में यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डालीं। आयोजन के समापन पर कन्याभोज एवं भंडारा हुआ। देर शाम को पहुंचे सिने अभिनेता राजपाल यादव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर पहुंच कर राजपाल यादव ने अपने अंदाज में लोगों का अभिवादन किया। आयोजकों ने सिने अभिनेता को सम्मानित किया।
इस मौके पर पंकज मिश्र महारथी, राजेश शास्त्री, काशी विश्वनाथ तिवारी, डालचंद अवस्थी, राजकिशोर तिवारी, राममनोहर अवस्थी, रामशिव तिवारी, कनक तिवारी, ठाकुर रामकुमार सिंह, राजाराम वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, आलोक तिवारी, गोविंद श्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
राजपाल यादव ने किया पुस्तक का विमोचन
गोला गोकर्णनाथ। सिने अभिनेता राजपाल यादव ने नगर के कवि एवं साहित्यकार अमर फतेहपुरी शास्त्री रचित पुस्तक ‘भक्त की बचाओ लाज’ का विमोचन किया। उन्होंने कवि अमर फतेहपुरी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुरलीधर त्रिपाठी अंजान, कन्हैयासिंह रास, अवधेश पांडे, राजीव शर्मा आदि साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।