फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Valentine's Week: Sweetness of chocolate mixed in relationships

वेलेंटाइन वीक: रिश्तों में घुली चॉकलेट की मिठास

Thu, 10 Feb 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Week: Sweetness of chocolate mixed in relationships
टैडी डे पर दुकान पर लगे टेडीबीयर - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। वेलेंटाइन वीक के तहत बुधवार को चॉकलेट डे मनाया गया। युवाओं और दंपतियों ने एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोली। बच्चों ने भी अपने माता-पिता को चॉकलेट देकर प्यार जताया। उधर, बृहस्पतिवर को टैडी डे मनाया जाएगा। इसको लेकर गिफ्ट सेंटर की दुकानें रंग बिरंगे मखमली टैडी बीयर से सज गई।
विज्ञापन

चॉकलेट डे को लेकर युवाओं से लेकर नव विवाहितों में ज्यादा उत्साह रहा। मगर, सार्वजनिक रूप से लोग चॉकलेट दिवस मनाने से कतराते रहे। शहर के रेस्टोरेंट में काफी रौनक रही। युवाओं ने मित्रों को, बच्चों ने माता-पिता को और पतियों ने पत्नियों को चॉकलेट देकर रिश्तों में मिठास घोली। बुधवार को भी दुकानों में चॉकलेट की बिक्री होती रही। वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन टैडी डे के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस दिन युवा और दंपति एक-दूसरे को टैडी बीयर देते हैं। इसको लेकर रोडवेज बस अड्डा रोड से लेकर मेन रोड और अस्पताल रोड की दुकानें मखमली टैडी बीयर से सज गया है। दुकानों पर छोटे से लेकर मध्यम और बड़े आकार टैडी मौजूद हैं। दुकानों के बाहर विभिन्न रंग और आकार के टंगे टैडी बीयर अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बताते हैं कि टैडी के अलावा दिल आकार का मुलायम तकिया भी मौजूद हैं। हालांकि युवतियों को मखमली टैडी बीयर खूब भाते हैं। वहीं कुछ माता-पिता भी बच्चों के लिए टैडी बीयर लेकर गए हैं।

टैडी बीयर मूल्य
छोटे 120 से 450
मध्यम 550 से 1000
बड़े 1000 से 2000
गिफ्ट सेंटर विक्रेता शुऐब बताते हैं कि छोटे से लेकर मध्यम और बड़े आकार के टैडी बीयर मंगाए थे। हालांकि छोटे और मध्यम आकार के टैडी बीयर की मांग ज्यादा है। हालांकि बुधवार को हुई बारिश ने उम्मीदों ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed