फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Valentine's Day: No compromise with the Indian culture

वेलेंटाइन डे: भारतीय संस्कृति के साथ कोई समझौता नहीं

Mon, 13 Feb 2017 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 13 Feb 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Valentine's Day: No compromise with the Indian culture
वेलेंटाइन डे - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन

पकड़े जाने पर किया जाएगा पुलिस के हवाले

 वेलेंटाइन डे के विरोध पर विधानसभा चुनाव का कोई असर नहीं होगा। वजह है कि हिंदू संगठन के पदाधिकारी इस बार भी यहां पर इसका विरोध करेंगे। पदाधिकारियों का कहना है कि भारतीय संस्कृति के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यदि पार्क आदि में प्रेमी-प्रेमिका अश्लीलता करते मिले तो उन्हें पुलिस के हवाले किया जाएगा।
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है और 15 को मतदान, इसको लेकर प्रेमी प्रेमिका इस बार वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेम का इजहार कर पाने को लेकर खुश हो रहे थे, कि इस बार पुलिस चुनाव में व्यस्त रहेगी और आचार संहिता के चलते हिंदू संगठनों के लोग उनका विरोध नहीं कर सकेंगे, लेकिन हिंदू संगठन के लोगों ने इन सब के बावजूद प्रेम युगल के मंसूबों पर पानी फेरने पर आमादा है। संगठनों के जिला प्रमुखों ने ऐलान किया है कि वह भारतीय संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देंगे और इस दिन जो भी अश्लीलता करते मिलेगा उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन

 
अश्लीलता का होगा विरोध
सड़क पर अश्लीलता का विहिप विरोध करती रही है और सदैव करेगी। इसमें लव जेहाद का सबसे ज्यादा प्रकोप है। वेलेंटाइन डे पर यदि अश्लीलता करते हुए कोई मिलता है, तो उसकी शादी करवा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- आचार्य संजय मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद
 
पाश्चात्य संस्कृति का होगा विरोध
वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। पाश्चात्य संस्कृति को देश में पनपने नहीं दिया जाएगा। शिव सेना वेलेंटाइन डे का विरोध करेगी।
राकेश अवस्थी भवानी, जिला प्रभारी शिव सेना
 
पाश्चात्य संस्कृति का होगा विरोध
14 फरवरी प्रेम का दिन है न की अश्लीलता का, लेकिन युवा वर्ग इसे पार्क और रेस्टोरेंट में अश्लीलता के रूप में मनाते हैं, जिसे रोकने का काम बजरंग दल करता रहा है और सदैव करता रहेगा। पाश्चात्य संस्कृति से भारतीय संस्कृति को धूमिल नहीं होने दिया जाएगा।

-अनुज तिवारी, जिला प्रभारी बजरंग दल
 
हिंयुवा मनाएगी विजय दिवस
पाश्चात्य संस्कृति का विरोध करते आए हैं और हमेशा करते रहेंगे। हालांकि 14 फरवरी को देश को आजादी दिलाने वाले तीन क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने फांसी की सजा सुनाई गई थी, इसलिए हिंदू युवा वाहिनी इसे विजय दिवस के रूप में मनाएगी। 
-अशोक कुमार हिंदू युवा वाहिनी
 
 अश्लीलता पर होगी कार्रवाई
प्रेम करना बुरा नहीं है, लेकिन इसका पार्कों आदि में प्रदर्शन करना गलत है। 14 फरवरी को प्रदर्शन करते जो मिलेगा, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा।
-राहुल तिवारी, हिंदू जागरण मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed