फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vakiaon nai mainaia virodh divas, hartaal per rahai

वकीलों ने मनाया विरोध दिवस, हड़ताल पर रहे

Fri, 20 Feb 2015 10:15 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 Feb 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
vakiaon nai mainaia virodh divas, hartaal per rahai
अधिवक्ताओं की हड़ताल के तहत शुक्रवार को जिले के अधिवक्ता  न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ता कल्याण की योजनाएं लागू न किए जाने और अधिवक्ता और उनके परिवारीजनों पर हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सरंक्षण देने के सरकारी रवैये के खिलाफ वकीलों ने विरोध दिवस मनाया और न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और यूपी बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकारी रवैये के कारण पिछले एक जनवरी के बाद से दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार पांच लाख रुपये मिलने के बजाय पहले से मिल रहे 50 हजार रुपये मिलना भी बंद हो गया है। शासन में बैठे अधिकारी एक तरफ रैकेट बनाकर यादव सिंह जैसे भ्रष्ट कर्मियों के माध्यम से प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश व्यापी हड़ताल के तहत लखीमपुर समेत पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया और न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इससे वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed