फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vaccination of infants going on near garbage

गंदगी के बीच बच्चों का टीकाकरण 

Mon, 22 Jan 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of infants going on near garbage
महिला अस्पताल की निष्प्रयोज्य बिल्डिंग सीएचसी स्टाफ के लिए मुसीबत बनी हुई है। परिसर में ही आवास होने के कारण सीएचसी के डॉक्टर गंदगी और जलभराव के बीच रहने को मजबूर हैं। वहीं पर टीकाकरण केंद्र भी स्थित है, जिससे नौनिहालों में भी संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है। इसकी साफ सफाई को लेकर न तो पालिका प्रशासन गंभीर है और न ही सीएचसी प्रशासन।
विज्ञापन

करीब दस साल पहले सीएचसी बिल्डिंग बनने के बाद सालों पुराने महिला अस्पताल को उसमें शिफ्ट कर दिया गया, जबकि परिसर में ही सीएचसी स्टाफ के लिए आवास और टीकाकरण केंद्र स्थित है। देखरेख के अभाव में परिसर गंदगी का अड्डा बन गया है। इससे वहां पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सीएचसी स्टाफ का आवासों में रहना दुश्वार हो गया है। वहीं टीकाकरण केंद्र होने के कारण टीका लगवाने के लिए आने वाले बच्चों में भी संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। इस सबके बावजूद परिसर की साफ सफाई को लेकर न तो सीएचसी प्रशासन ही चेत रहा है और न ही पालिका प्रशासन ही।
विज्ञापन


मंगलवार और शनिवार को होता है टीकाकरण
टीकाकरण केंद्र होने के कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं और प्रसूताएं अपने बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए आती हैं। गंदगी और जलभराव के कारण महिलाओं और बच्चों में संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। एएनएम आशा दीक्षित और कौशल्या  का कहना है कि गंदगी के कारण बैठना मुश्किल होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वाहनों और नशेड़ियों का अड्डा बना जर्जर भवन
महिला अस्पताल का जर्जर भवन जहां नशेड़ियों का अड्डा बन गया है वहीं परिसर पर तांगा व चार पहिया वाहन चालकों ने कब्जा कर लिया है। इससे परिसर अवैध पार्किंग स्थल बनकर रह गया है, जिससे टीकाकरण के लिए महिलाओं व आवास पर आने जाने के लिए डॉक्टरों को मुसीबत उठानी पड़ती है।


सफाई कराने के लिए कई बार पालिका प्रशासन को सूचना दी, लेकिन सफाई नहीं हुई। वैसे विधायक जी ने महिला अस्पताल परिसर पर ट्रामा सेंटर और 100 बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव भेजा है, जिसका सर्वे हुआ है। इसके बनते ही सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
डॉ. सुरेंद्र कुमार, अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed