फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vaccination campaign affected due to lack of vaccine

वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण अभियान हुआ प्रभावित

Wed, 30 Jun 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign affected due to lack of vaccine
वैक्सीन न मिलने से मंगलवार को अधिकतर केंद्र रहे बंद, आज भी उम्मीद कम
विज्ञापन

अब तक करीब एक लाख मिली डोज से 56 हजार लोग हो चुके हैं कोरोना प्रतिरक्षित
लखीमपुर खीरी। कोरोना वैक्सीन न मिलने से जिले में मंगलवार को टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा। मंगलवार को सिर्फ उन्हीं केंद्रों पर टीके लगे जहां पर वैक्सीन शेष थी। ऐसे में तमाम लोग टीकाकरण केंद्र से बैरंग लौटे। उधर, लखनऊ से मंगलवार शाम तक वैक्सीन नहीं मिली। इससे बुधवार को भी टीकाकरण न होने की आशंका जताई जा रही है। यहां बता दें कि जिले को अब तक करीब एक लाख 36 हजार डोज मिली हैं, जिसमें करीब 56 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है।
मंगलवार को वैक्सीन की कमी के चलते तमाम केंद्र बंद रहे, जिन केंद्रों पर वैक्सीन बची रखी थी, सिर्फ वहां ही टीकाकरण हुआ। वैक्सीन के अभाव में जिला अस्पताल में सिर्फ 18 से 44 साल वालों के साथ बुजुर्गों को दूसरी डोज लगी, जबकि 45 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन नहीं लग सकी। इसी तरह बीएसए ऑफिस परिसर के टीकाकरण स्थल पर भी ताला पड़ा रहा। वैक्सीन की कमी के चलते गांवों में चल रहे टीकाकरण अभियान पर भी ब्रेक लग गया। बुधवार को टीकाकरण होगा कि नहीं या फिर कितने केंद्रों पर होगा, यह लखनऊ से निर्धारित वैक्सीन की उपलब्धता पर तय होगा। वैक्सीन की कमी से जिले में चल रहे कलस्टर एप्रोच अभियान को झटका लगा है।
विज्ञापन


एक जुलाई से जिले भर में कैसे होगा वैक्सीनेशन
पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के नौ ब्लॉकों में क्लस्टर एप्रोच अभियान शुरू हुआ। मगर, अब एक जुलाई से पूरे जिले में इसे शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने माइक्रो प्लान तक तैयार कर लिया है। मगर अभी से वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर संकट शुरू हो गया है। विभागीय लोगों का कहना है कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलने पर ही जिले में अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को माहवार मिली वैक्सीन डोज
माह, कोविशिल्ड, कोवैक्सिन
जनवरी, 28150,00
फरवरी, 52000,9140
मार्च,90000,22000
अप्रैल,32000,4000
मई,84100,13120
जून,126600,12300
28 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लिए मिली डोज
कोविशिल्ड-40500
कोवैक्सिन-5500
26 जून तक टीकाकरण
18 साल से 44 तक-33248
45 से 60 तक-19814
60 से अधिक-3741
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed