फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uttar Pradesh recorded 14 vehicles invoiced

उत्तर प्रदेश सरकार लिखे  14 वाहनों का चालान  

Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh recorded 14 vehicles invoiced
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
सीडीओ के आदेश पर एआरटीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में खड़े प्राइवेट वाहनों में उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाना कर्मचारियों/अधिकारियों को भारी पड़ गया। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश एआरटीओ को दिए, जिस पर एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह ने मौके पर छापा मारकर 14 वाहनों का चालान कर दिया, जिससे काफी देर तक लोगों में अफरा-तफरी मची रही। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट वाहनों पर सरकार या पदनाम संबंध प्लेट लगाने पर बैन लगाया हुआ है। साथ ही नीली बत्ती लगाना भी निषेध है। इसके बावजूद प्राइवेट वाहनों पर पदनाम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार लिखाने का क्रेज बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था, जिससे परिसर में काफी संख्या में वाहन पार्क किए गए थे। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने ऐसे वाहनों को देखा, तो उन्होंने तुरंत एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह को कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद एआरटीओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों की चेकिंग की। इसमें कई चौपहिया वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा पाया गया, तो किसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनरेगा लिखा मिला। तो कुछ वाहन बगैर पंजीयन के मिले। इस पर एआरटीओ ने 14 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर दिया। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने बताया कि इस समय आचार संहिता प्रभावी है। ऐसे समय में अनुचित क्रिया कलापों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed