फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Nikay Chunav news BJP candidate Pushpa Singh from Lakhimpur

UP Nikay Chunav: भाजपा ने लखीमपुर से पुष्पा सिंह को बनाया प्रत्याशी, जानिए बाकी तीन सीटों से किसे मिला टिकट

Sun, 16 Apr 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 06:04 PM IST
सार

भाजपा ने लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। पुष्पा सिंह 20 साल से राजनीति में हैं। वर्तमान में वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन हैं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav news BJP candidate Pushpa Singh from Lakhimpur
भाजपा प्रत्याशी पुष्पा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को लखीमपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा ने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन पुष्पा सिंह को टिकट दिया है। पुष्पा सिंह 20 साल से राजनीति में हैं। 

विज्ञापन


पुष्पा सिंह का राजनीतिक कैरियर वर्ष 2005 से शुरु हुआ, जब वह जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। इस दौरान वह निर्माण समिति की सदस्य भी रहीं। इसके बाद वर्ष 2010 में बेहजम से ब्लॉक प्रमुख का भी चुनाव जीता। 

विज्ञापन

कई पदों पर रह चुकी हैं पुष्पा सिंह 

वर्ष 2015 तक पद पर रहते हुए ब्लॉक प्रमुख संघ की अध्यक्ष भी रहीं। 2017 में भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी रहीं। वर्ष 2018 में वह भाजपा की जिला ईकाई में उपाध्यक्ष भी रहीं। साथ ही संगठन के विभिन्न चुनावों की प्रभारी भी रही हैं। 2018 में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चेयरपर्सन बनाया गया। 

उन्होंने बताया कि वह राजनीतिक परिवार में पली बढ़ी हैं। लखनऊ में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित मायके में दादा विधायक तो दादी 20 साल तक प्रधान रहीं। इसलिए उन्हें राजनीति विरासत में मिली है।

भाजपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी 

नगर पालिका परिषद- आरक्षण-  भाजपा प्रत्याशी का नाम 
लखीमपुर   -   महिला  -  पुष्पा सिंह
गोला गोकर्णनाथ - अनारक्षित  - विजय शुक्ला रिंकू
मोहम्मदी - अनारक्षित  - संदीप महरोत्रा 
पलियाकलां - अनारक्षित - केवी गुप्ता 

विज्ञापन

गोला से विजय शुक्ला को बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए विजय कुमार शुक्ला रिंकू को टिकट दिया है। मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी विजय कुमार शुक्ला रिंकू के पिता रामसेवक शुक्लाश्री धर्मादा समिति गौशाला के प्रबंधक है। 

विजय शुक्ला रिंकू इससे पहले नगर पालिका सदस्य रह चुके हैं। पेशे से वकील विजय शुक्ला रिंकू भाजपा के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ साथ उत्तर प्रदेश प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण परिषद के अध्यक्ष कामधेनु विद्या निकेतन के प्रबंधक और श्री धर्मादा समिति गौशाला के महामंत्री हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed