फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   up election phase 4th more than 350 crossed Mohana river in Tikunia to cast vote

UP Election 2022: बूथ दूर है-जाना जरूर है, मोहाना नदी पार कर 350 ग्रामीणों ने किया मतदान

Wed, 23 Feb 2022 02:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 02:00 PM IST
सार

यूपी में चौथे चरण के चुनाव के दौरान लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में 350 से ज्यादा ग्रामीण मोहाना नदी पार कर वोटिंग करने आए।

विज्ञापन
up election phase 4th more than 350 crossed Mohana river in Tikunia to cast vote
UP Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 59 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर 11 बजे तक 22.62 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। दिग्गज नेताओं सहित आम जन अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए अपने-अपने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में 350 से ज्यादा ग्रामीण मोहाना नदी पार कर वोटिंग करने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


तिकुनिया इलाके में नदी पार करते हुए ग्रामीणों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग नाव के सहारे पोलिंग बूथ जाने के लिए तैयार हैं। इस दौरान लोगों ने बताया कि पोलिंग बूथ नदी के उस पार है। वे एक-एक वोट के महत्व को समझते हैं, इसलिए नदी पार कर वोटिंग के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, फतेहपुर जिले के औंग के गलाथा गांव के मजरे बेरी नारी के मतदाता गलाथा पोलिंग बूथ पर नाव से पांडु नदी पार कर मतदान करने पहुंचे।


उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत नौ जिलों में मतदान हो रहा है। इनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 2.14 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें 91 महिलाएं हैं। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 57 सामान्य प्रेक्षक, 9 पुलिस प्रेक्षक तथा 18 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed