फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   UP Board: Marks improvement exam under camera monitoring from today

यूपी बोर्ड : कैमरे की निगरानी में अंक सुधार परीक्षा आज से

Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Marks improvement exam under camera monitoring from today
निगहबानी के लिए डीआईओएस कार्यालय पर बना कंट्रोल रूम
विज्ञापन

जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर रखेंगे नजर
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा कैमरों की निगरानी में आज से शुरू होने जा रही है। इसके लिए 14 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 1816 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से ऑनलाइन परीक्षा कक्षों की निगरानी की जाएगी।
कोरोना के कारण यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द कर छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया था। मगर, इसमें मिले अंकों को देखकर तमाम मेेधावी निराश हो गए। इस पर बोर्ड ने अंक सुधार के लिए पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले के 1816 छात्रों ने आवेदन किया। अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक होगी। इसके लिए जिले के 14 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूम में खंड शिक्षा अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


समय
पहली पाली- 08.00 से 10.15
दूसरी पाली- 02.00 से 04.15
कंट्रोल रूम- 058722777103

परीक्षा कक्ष पर लखनऊ तक की रहेगी नजर
परीक्षा केंद्रों पर डीआईओएस से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक की नजर रहेगी। इसके लिए परीक्षा कक्ष में लगे कैमरों को डीआईओएस कार्यालय और लखनऊ मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया है। इससे संयुक्त शिक्षा निदेशक अपने कार्यालय से ही छात्रों पर नजर रख सकेेंगे। शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कनेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थी
हाईस्कूल-1300
इंटरमीडिएट-516
परीक्षा केंद्र- 14
केंद्र व्यवस्थापक- 14
कक्ष निरीक्षक-135

सचल दल प्रभारी
1. डॉ. ओपी गुप्ता, प्राचार्य डायट
2. ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
3. लक्ष्मीकांत पांडे, बीएसए

जोनल मजिस्ट्रेट को इन ब्लॉकों की मिली जिम्मेदारी
1. रेनू, एसडीएम, धौरहरा- धौरहरा, ईसानगर, रमियाबेहड़
2. अखिलेश यादव, एसडीएम गोला-गोला नगर और कुंभी
3. स्वाती शुक्ला, एसडीएम मोहम्मदी-मोहम्मदी, पसगवां
4. ओम प्रकाश गुप्ता, एसडीएम निघासन-निघासन
5. अमरेश कुमार, एसडीएम पलिया
6. दिग्विजय सिंह, एसडीएम मितौली- मितौली
7. डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर- नकहा, लखीमपुर, बेहजम

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
1. जीजीआईसी धौराहरा
2. बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया
3. नेहरू शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज सेमरा बाजार
4. कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला
5. जेपी इंटर कॉलेज मोहम्मदी
6. हनुमत इंटर कॉलेज दुल्हापुरकिसान पसगवां
7. महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनिया
8. जिला पंचायत कन्या इंटर कॉलेज पलिया
9. राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली
10. कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खईयांबसहा
11. जीआईसी शारदा नगर
12. जीआईसी लखीमपुर
13.युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल
14. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर

अंक सुधार के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षा शनिवार से दो पालियों में 14 केंद्रों पर होगी। सुबह की पाली में हाईस्कूल और दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट का पेपर होगा। परीक्षा सीसीटीवी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगें। वहीं तीन सचल दल बनाए गए हैं। - ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed