फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Up Board

यूपी बोर्ड ने दिया प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक और मौका

Sun, 07 Jun 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Up Board
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12 वीं के ऐसे परीक्षार्थी जो किसी कारणवश बोर्ड की प्रयोगात्मक देने से रह गए थे। उनको बोर्ड ने एक और अंतिम मौका दिया है। छूटे छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ और 10 जून को जीआईसी एवं जीजीआईसी में होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और मूल्यांकन कार्य भी जिले का समाप्त हो चुका है। अब बस रिजल्ट आना बाकी है। बोर्ड ने दिसंबर-219 और जनवरी-2020 में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई थी। हालांकि तब कुछ छात्र परीक्षा देने से रह गए थे। छात्र हित को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों को छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का अंतिम मौका दिया है। बोर्ड ने इसके लिए शहर के जीआईसी और जीजीआईसी को केंद्र निर्धारित किया है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि जो छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा देने से रह गए थे उन्हें नौ व दस जून को होनी वाली परीक्षा में शामिल कराएं।
विज्ञापन

समय- सुबह नौ बजे
परीक्षा केंद्र- विषय
जीआईसी- भूगोल, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान
जीजीआईसी- गृह विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed