{"_id":"36979ca35095ef5c25180e88e65cd6e7","slug":"university-exam-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी साहित्य की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी साहित्य की परीक्षा
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की परीक्षाएं जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुईं।
सोमवार को तीन पालियों में बीए हिंदी साहित्य की परीक्षाएं हुईं। सोमवार को भी जिले के किसी भी परीक्षाकेंद्र से किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली।
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर सोमवार को तीन पालियों में बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष की हिंदी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष में पंजीकृत कुल 1345 परीक्षार्थियों में से 22 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के पंजीकृत 857 परीक्षार्थियों में से 14 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के कुल पंजीकृत 1188 परीक्षार्थियों में से 18 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
उधर देवकली स्थित आदर्श जनता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरवंश शर्मा ने बताया कि पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी साहित्य के कुल पंजीकृत 495 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। दूसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष के पंजीकृत परीक्षार्थियों में से एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। जबकि तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष के कुल पंजीकृत 157 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।