फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unique module of the strategy run in the district

जिले में चला रणनीति का अनोखा मॉड्यूल

Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
विकास शुक्ला लखीमपुर खीरी।
विकास शुक्ला लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Unique module of the strategy run in the district
bjp - फोटो : amar ujala
हर बिरादरी का वोट हासिल करने में कामयाब हुई भाजपा, विपक्षी हुए धड़ाम
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से विधानसभा का सियासी रण काफी अलग था, लेकिन मतदाताओं ने अंदाज नहीं बदला। यही नहीं भाजपा की रणनीति वही रही, जो लोकसभा चुनाव में थी। इस अनोखे मॉड्यूल से भाजपा के रणनीतिकारों ने जिले में किसी भी सीट पर विपक्ष को ठहरने नहीं दिया। आठों सीटों पर भगवा परचम लहराने में सफलता हासिल की।
वर्ष 2014 में जिस तरह से पहले चरण में भाजपा की आंधी का संदेश पूरे प्रदेश में गया, उसी अंदाज में विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत की लहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही निकली। यह अलग बात है कि इस चुनाव में मुद्दे अलग थे। इस बार सपा-कांग्रेस एक थी। खास बात यह रही कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में शहर के जिस मैदान से जनता को संबोधित किया था, उसी मैदान से इस बार भी प्रधानमंत्री के रूप में जनता को उसी अंदाज में लुभाया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मोदी ने शायद ऐसा माहौल बनाया कि मतदान में जनता ने भाजपा को ही अपनाया। मोदी ने मंच से किसानों और युवाओं समेत सभी को लुभाया तो रणनीति के हिसाब से लगभग हर सीट पर मुस्लिम भ्रम में रहे, लेकिन दलित और पिछड़ी सहित सभी जातियां भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो गईं। यही वजह रही कि भाजपा हर बिरादरी का वोट हासिल करने में कामयाब हो गई। लोग जातियों को लेकर जो गणित लगाए बैठे थे, वह ईवीएम खुलते ही धड़ाम हो गया। नतीजतन जहां सभी विपक्षी दल साफ हो गए तो जिले की आठों सीटों पर भगवा परचम लहरा गया।
विज्ञापन


वोटरों ने नकारा नोटबंदी का मुद्दा
विपक्षी पार्टियों ने चुनाव में नोटबंदी को मुद्दा बनाकर भाजपा की चौतरफा घेराबंदी की, लेकिन जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया। करीब दो माह तक नुकसान झेलने वाले व्यापारी वर्ग ने भी भाजपा पर ही भरोसा जताया। शायद, देशहित और विकास की दलील के आगे लोग नोटबंदी की परेशानी और बैंक की लाइन को भूल गए। जिले में हुई मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने जनसभा में भी नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर प्रहार किए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मोदी पर खूब प्रहार किए थे। विपक्षी पार्टियां दलील दे रहीं थीं कि नोटबंदी से परेशान जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देगी, लेकिन परिणामों ने नेताओं के दावे धराशाई कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नवनिर्वाचित प्रत्याशियों का एजेंडा

‘बिना भेदभाव होगा विकास’
लखीमपुर सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने कहा है कि पिछले 15 सालों से सपा और बसपा के कुशासन से जनता ऊब चुकी थी। जनता ने नरेन्द्र मोदी और भाजपा की विकासवादी सोच पर भरोसा जताया, जिसे क्षेत्र का विकास कराकर कायम कराया जाएगा। किसी का भी भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी की समस्याओं को समाधान कराया जाएगा।

‘जनता का सम्मान करेंगे अधिकारी’
गोला गोकर्णनाथ से भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने कहा है कि सपा सरकार में विकास कार्यों में कमीशनबाजी होती थी। थाने बिकते थे। अधिकारी जनता का उत्पीड़न कर रहे थे। चंद लोगों की ही सुनी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जनता को न्याय दिलाया जाएगा। गुंडों और दबंगों पर कार्रवाई कराई जाएगी। थाने नहीं बिकेंगे और अधिकारी सबका सम्मान करेेंगे।

‘सबका साथ, सबका होगा विकास
मोहम्मदी से भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि भाजपा की नीति है सबका साथ, सबका विकास। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की नीति पर चलकर मोहम्मदी का चहुंमुखी विकास कराऊंगा। जनता ने मुझ पर भरोसा जताया, जिसका सदा ऋणी रहुंगा और लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्पर रहूंगा।

‘जनता की सदैव करता रहूंगा सेवा’
पलिया से भाजपा विधायक रोमी साहनी का कहना है कि जनता ने दोबारा जिताकर जो भरोसा दिलाया है, उसका सदैव ऋणी रहूंगा। जिन गांवों तक बिजली नही पहुंची पहुंचाकर रहूंगा और जनता की सर्दव सेवा करता रहूंगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए उनके घर के दरवाजे सदैव खुले रहेंगे। क्षेत्र का चहुंमुख विकास कराना प्राथमिकता होगी।

‘खुशहाली आएगी, सर्वांगीण विकास होगा’
निघासन से भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की विकासवादी नीति को जनता ने हाथों हाथ लिया है। जनता के इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जाएगी और हर तरफ खुशहाली आएगी। कानून व्यवस्था और स्वच्छ प्रशासन भाजपा की प्राथमिकता होगी।

‘महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा’
श्रीनगर से भाजपा विधायक मंजू त्यागी ने कहा है कि जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताकर जो भरोसा दिखाया, उसका सदैव ऋणी रहूंगा। बड़े बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करूंगी और महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाऊंगी। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना और सबकी समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता होगी।

‘बाढ़ की समस्या का समाधान कराना प्राथमिकता’
धौरहरा से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का कहना है कि धौरहरा की जनता ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया, जिसका वह सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने पहले भी अनेक विकास कार्य कराए। क्षेत्र की बाढ़ और कटान की प्रमुखया समस्या है, जिसका हर हाल में समाधान कराया जाएगा। वह 24 घंटे जनता की समस्याओं को सुनने के लिए तत्पर रहेंगे।


‘युवाओं को रोजगार दिलाना प्राथमिकता’
कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू का कहना है कि युवाओं को रोजगार दिलाने की प्राथमिकता होगी। इसके लिए क्षेत्र में उद्योग आदि लगवाए जाएंगे। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास प्राथमिकता होगी। भाजपा की नीति सबका साथ और सबका विकास पर चलकर जनसमस्याओं के समाधान को कटिबद्ध रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed