फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unicorn World Day celebrated in Dudhwa

धूमधाम से मनाया दुधवा में विश्व गैंडा दिवस

Thu, 22 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Thu, 22 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Unicorn World Day celebrated in Dudhwa
गैंडे - फोटो : amar ujala
- बच्चों और महावतों को दी गईं तमाम जानकारियां
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में दुधवा टाइगर रिजर्व एवं विश्व प्रकृति निधि भारत के तत्वाधान में विश्व गैंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों को गैंडे के बारे में जानकारी दी गई।

दुधवा पर्यटन परिसर में दुधवा टाइगर रिजर्व एवं विश्व प्रकृति निधि भारत के संयुक्त आयोजन में विश्व गैंडा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने पूरे विश्व में गैंडे के संरक्षण के बारे में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने इस कार्य में लगे महावतों को भी बताया कि गैंडा एक दुर्लभ वन्यजीव है, इसीलिए इसके संरक्षण में लगे लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां एनके उपाध्याय ने बताया कि पूरे विश्व में पांच प्रजाति के गैंडे पाए जाते हैं। जिनमें एक सींग वाला गैंडा भारत में पाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में भी यह गैंडे केवल दो स्थानों पर पाए जाते हैं एक क्षेत्र पूर्वोत्तर में है दूसरा क्षेत्र तराई में केवल दुधवा है। उन्होंने दुधवा के राइनो गैंडा पुर्नवास के इतिहास को बताया एवं गैंडा मानीटरिंग के बारे में भी बताया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के को-आर्डीनेटर डॉ. मुदित गुप्ता ने गैंडे की मानीटरिंग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन दबीर हसन ने किया। इस दौरान एडमांटन पब्लिक स्कूल, गुरुकुल एकेडमी, दि इंडियन एकेडमी, प्राथमिक विद्यालय भगवंतनगर, बेला कलां के छात्रों को गैंडे के व्यवहार के बारे में जानकारियां दी गईं। इस मौके पर वन्यजीव वार्डन दुधवा आरके श्रीवास्तव, करतनिया घाट फाउंडेशन के फजलुर्रहमान, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के जंतु वैज्ञानिक रोहित रवि, राधेश्याम भार्गव, वन क्षेत्राधिकारी बेलरायां अशोक कश्यप, पर्यटन रेंज अधिकारी प्यारेलाल के साथ ही राइनो एरिया के कर्मचारी, ईको विकास समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed