फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncontrollable pickup collides with tree due to tire burst, teen dies

टायर फटने से बेकाबू पिकअप पेड़ से टकराई, किशोर की मौत

Sun, 08 May 2022 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable pickup collides with tree due to tire burst, teen dies
पलियाकलां। पलिया मंडी समिति से सब्जी भरकर संपूर्णानगर की ओर जा रही ओवरलोड पिकअप गुदरिया बाबा मंदिर के पास अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के रानीनगर निवासी लाल बहादुर का 16 वर्षीय पुत्र विशाल गांव के ही एक ड्राइवर के साथ पलिया मंडी समिति में सब्जी खरीदने आया था।
विज्ञापन

पिकअप से दोनों पलिया मंडी पहुंचे और यहां से सब्जी लादकर गांव की ओर जा रहे थे। गुदरिया बाबा मंदिर के आगे टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित हो गई, किसी तरह से ड्राइवर ने उसे पेड़ से टकराकर रोका। उधर पिकअप रुकने से पहले ही दूसरी तरफ बैठे विशाल ने बचने की कोशिश में रोड पर छलांग लगा दी।
विज्ञापन

पिकअप तो रुक गई लेकिन उसमें भरी सब्जियों के बोरे विशाल पर आकर गिरे, इससे घटनास्थल पर ही विशाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर घटना के बाद भारी संख्या में लोगों का तांता लग गया। सड़क पर सब्जियों के बोरे पड़े होने से आवागमन में भी दिक्कतें आईं। हालांकि सब्जियों के बोरे हटाकर आवागमन सुचारू कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed