{"_id":"62b4b2af2fdcc749611475b8","slug":"uncle-shot-dead-by-12th-student-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri Crime: बारहवीं के छात्र ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, बंटवारे के विवाद में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri Crime: बारहवीं के छात्र ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, बंटवारे के विवाद में दिया वारदात को अंजाम
Fri, 24 Jun 2022 02:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:30 AM IST
सार
बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भतीजा निजी कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला भूतनाथ मंदिर के निकट जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में बुधवार की रात 10.30 बजे भतीजे ने तमंचे से अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से मोहल्ले में लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूतनाथ निवासी 17 वर्षीय किशोर का अपने चाचा 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार उर्फ निर्दोष से घरेलू जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर धर्मेंद्र कुमार की पत्नी बुधवार को अपने मायके चली गई थी। इससे घर पर सिर्फ दो लोग चाचा व भतीजे रह गए थे। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे भतीजे ने 315 बोर के तमंचे अपने से चाचा धर्मेंद्र कुमार के सीने पर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र होने लगे तो आरोपी सौरभ मौके से भाग निकला। वह लखीमपुर रोड स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र है। आरोपी के पिता दिनेश कुमार की कई वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी और मां की भी मौत हो चुकी है। वहीं मृतक धर्मेंद्र कुमार के दो बेटे हैं, जो लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
सूचना पाकर गोला पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी को पुलिस ने रात में ही त्रिलोकी मंदिर के पास खाली पड़े मकान से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद था, लेकिन इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई और हत्यारोपी भतीजे को गिरफ्तार करके चालान भेजा गया है।
विज्ञापन