फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Uncle-nephew died due to electrocution, girl child survived

करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत, बाल-बाल बची बालिका

Wed, 11 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew died due to electrocution, girl child survived
इस्माइल (फाइल फोटो)
ग्राम बचिगावां में ट्रक हाईटेंशन लाइन से छूने से हुआ हादसा
विज्ञापन

दो लोगों की मौत के बावजूद कोई बिजली अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बचिगावां में तक्षशिला डिग्री कालेज के निकट 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक (कंटेनर) में आग लग गई। हादसे में ट्रक ड्राइवर और उसके भतीजे की मौत हो गई, जबकि चालक की दो वर्ष की पुत्री बाल-बाल बच गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने के बाद भी कोई बिजली अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटिघरा निवासी इजराइल कंटेनर में हीरो मोटरसाइकिल की खेप लखनऊ पहुंचाकर गांव लौटा था। मंगलवार सुबह वह अपने भतीजे मुस्कान, पुत्र इस्माइल और बच्ची आलिशा को बैठाकर कंटेनर को मोड़कर कहीं ले जाने के लिए चला। करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम बचिगावां स्थित तक्षशिला डिग्री कॉलेज के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के लटकते तारों की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई। करंट की चपेट में आकर इजराइल (32) और भतीजा मुस्कान (16) बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को शाहजहांपुर ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। इसी कंटेनर में बैठी इसराइल की दो वर्ष की पुत्री आलिसा बाल-बाल बच गई, क्योंकि वह सीट पर बैठी थी और करंट की चपेट में आने से बच गई। मृतक मुस्कान अपने पिता का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद से बहन सना और मां तबरूना का रो रोकर बुरा हाल है। कंटेनर के टायर और नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौत होने के बाद भी कोई बिजली अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अवर अभियंता रोहिताश्व शर्मा ने बताया कि लाइन वर्ष 2015 की बनी है और तार टच हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार मामले पर नजर बनाए हैं। उधर, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मोहम्मदी के अधिशाषी अभियंता अताउल जफर का कहना है कि तार ढीले नहीं हैं। सड़क ऊंची बना दी गई है। इस कारण ट्रक से तार छू गया और घटना हो गई।
गमगीन माहौल में हुआ चाचा-भतीजे का अंतिम संस्कार
उचौलिया। कठिघरा में हाईटेंशन बिजली लाइन के करंट से मौत का शिकार हुए कंटेनर सवार चाचा-भतीजे के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे तो वहां मातम पसर गया। देर शाम दोनों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
कठिघरा निवासी कंटेनर चालक इसराइल और उनके भतीजे मुस्कान के शव पोस्टमार्टम के पश्चात मंगलवार शाम गांव पहुंच गए। एक साथ दो लोगों की मौत से गमगीन परिजन बिलख बिलखकर रोने लगे। इसराइल और मुस्कान के शव के पास महिलाएं दहाड़े मार कर रो रही थीं। पति इसराइल की मौत से रूबी का बुरा हाल था। इकलौते बेटे मुस्कान की मौत से मां तबरूना बिलख रही थी। देर शाम दोनों शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। संवाद
दो लोगों की मौत से पावर कारपोरेशन कटघरे में
पसगवां। मंगलवार की सुबह उचौलिया कल्लुआ मार्ग पर ग्राम बचिगावां के निकट एक कंटेनर के 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पावर कारपोरेशन कटघरे में आ गया है।
जंगबहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र से पांच फीडरों के जरिए सैकड़ों गांवों को सप्लाई होती है। इसमें पसगवां, उचौलिया और बरखेरा फीडर पर 11 हजार लाइन के तार बहुत सी जगहों पर नीचे लटकते मिल जाएंगे। पसगवां फीडर पर मुल्लापुर की लाइन के तार नीचे को झूलते हैं। बचिगावां उचौलिया फीडर में आता है। जंगबहादुरगंज और सोनौआ फीडर के तार सही किए जा चुके हैं। बाकी तीन फीडरों पर काम होना है। यदि लाइन सही होती तो जानें बच सकती थीं।
पसगवां में रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन खराब रहता है। इसकी खूंटियां तक गल चुकी हैं। उपभोक्ताओं को बताया जाता है कि उपकेंद्र पर इसके सामान की व्यवस्था नहीं है। इसकी खूंटियां आये दिन सही की जाती हैं। इस वजह से ट्रिपिंग रहती है। उधर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मोहम्मदी के अधिशाषी अभियंता अताउल जफर ने हादसे का ठीकरा लोकनिर्माण विभाग के सिर फोड़ दिया उनका कहना है कि तार ढीले नहीं है । सड़क ऊंची बना दी गई। इस कारण ट्रक तार से छू गया और घटना घट गई।

पोल से टकराई बोलेरो
साइकिल सवार घायल
खीरी टाउन। सोमवार देर रात लहरपुर की तरफ से लखीमपुर जा रही एक बोलेरो थाने के करीब सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने मोड़ दी। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में पोल के दो टुकड़े हो गए। साइकिल सवार मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि बोलेरो में बैठे सभी लोग सभी सुरक्षित हैं। खंभा टूटने से रात में कुछ मोहल्लों की बिजली गुल हो रही। बिजली कर्मियों ने सुबह मौके पर जाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।

मुस्कान (फाइल फोटो)

मुस्कान (फाइल फोटो)

 

रोते बिलखते परिजन।

रोते बिलखते परिजन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed