{"_id":"67fcf80a93a53d246d086af3","slug":"uncle-misdeeds-with-his-minor-niece-in-lakhimpur-kheri-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, घर में अकेला देख ताऊ ने की दरिंदगी, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, घर में अकेला देख ताऊ ने की दरिंदगी, भेजा गया जेल
Mon, 14 Apr 2025 05:27 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:27 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने सगे ताऊ पर आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में भतीजी से दुष्कर्म करने के आरोपी ताऊ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ताऊ ने शनिवार सुबह उस समय घटना को अंजाम दिया था, जब उसकी भतीजी घर पर अकेली थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना भीरा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी सगी भतीजी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था। देर शाम जब किशोरी के परिजन घर आए तो उसने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: कपड़ों के शोरूम के चेंजिंग रूम में घुसे युवक-युवती, काफी देर तक नहीं आए बाहर... लोगों ने बंद किया शटर
विज्ञापन
तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। भीरा एसओ सुनील मलिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।