फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two youths drowned in Sharda river, body of one found

शारदा नदी में दो युवक डूबे, एक का शव मिला

Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Sharda river, body of one found
लापता को तलाशते गोताखोर।
पांच दोस्त अहिराना गांव के निकट नदी में गए थे नहाने, मृतक में एक पूर्व प्रधान का पुत्र शामिल
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र के अहिराना गांव के पास मंगलवार दोपहर शारदा नदी में नहाने गए पांच युवकों में दो युवक डूब गए। शाम तक एक युवक का शव बरामद हो गया है। दूसरे की तलाश जारी है।

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के पूर्व प्रधान वकीलुर्रहमान उर्फ छोटे अंसारी का पुत्र मकबूल (18) और जलील का पुत्र मुनीस (19) गांव के तीन अन्य दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर अहिराना गांव की ओर टहलने गए थे। इस बीच पांचों युवक शारदा नदी में नहाने उतर गए। मकबूल और मुनीस को पानी की गहराई का एहसास नहीं हुआ और दोनों युवक डूब गए। साथ में नहा रहे युवकों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। साथी युवकों ने शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पता नहीं चल सका। शाम को घटनास्थल से कुछ दूर मकबूल का शव बरामद हो गया। शव देख परिजन में चीख पुकार मच गई। गोताखोर और ग्रामीण लापता युवक की तलाश में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed