{"_id":"650de0c24af9b8692d087af4","slug":"two-youths-died-after-being-hit-by-a-train-near-devkali-and-belrayan-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-6302-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: देवकली और बेलरायां के पास ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: देवकली और बेलरायां के पास ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
धीरज कुमार गुप्ता फाइल फोटो
फरधान/ बेलरायां। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। लखीमपुर-गोला रेलवे लाइन पर देवकली स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। व
शुक्रवार की सुबह कीमैन संदीप यादव पिलर संख्या 1400 से 1450 तक निरीक्षण कर रहे थे। इसी समय देवकली हाल्ट के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) व थाना फरधान को दी। एसआई जीआरपी संजीव कुमार, फरधान थाने के एसआई राजेश यादव पहुंचे। शव रेलवे लाइन से हटवाया। पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जीआरपी ने युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। क्षेत्रीय लोगों से जानकारी जुटाई गई। युवक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। मृतक नीला लोवर पहने था, जो पटरी पर रखा मिला। मृतक के सर के अलावा कहीं अन्य चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब में सौ रुपये और एक ब्लेड मिला है। ग्रामीण घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। युवक की हत्या कर शव पटरी पर डाले जाने की आशंका जता रहे हैं। जीआरपी एसआई संजीव कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
नानी के घर पहुंचने से पहले ही ट्रेन की चपेट आया युवक
हरद्वाही गांव निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार गुप्ता शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घर से गजियापुर ननिहाल जाने को निकला था। वह ट्रेन से जा रहा था। करीब 11 बजे स्टेशन अधीक्षक ने पुत्र के जख्मी हो जाने की सूचना दी। घायल नीरज को आनन-फानन में सीएचसी निघासन लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। संवाद