फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two trucks collided on National Highway near Gomti bridge

गोमती पुल के पास नेशनल हाईवे पर भिड़े दो ट्रक

Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two trucks collided on National Highway near Gomti bridge
हादसे के बाद लगा जाम।
सड़कों पर गड्ढे होने की वजह से हाईवे पर अक्सर होते रहे हैं हादसे, अफसर बेखबर
विज्ञापन

मैगलगंज। गोमती पुल के निकट लखनऊ बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ट्रकों में सवार ड्राइवर घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। गंभीर घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर गोमती पुल के निकट दोनों तरफ सड़क पानी में बह गई है, जिससे सड़क पर गहरे और बड़े गड्ढे हो गए हैं। एनएचआई ने भी एक तरफ की सड़क को बंद कर रखा है, जिससे एक तरफ की सड़क पर ही दोनों साइड से वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक बार फिर हाईवे पर आमने-सामने दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक हरियाणा से सीतापुर की ओर जबकि दूसरा ट्रक नैनीताल जा रहा था। शाम चार बजे दोनों ट्रक आमने सामने आ गए और उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। इनमें सीतापुर की ओर जा रहे ट्रक में चालक अशोक कुमार निवासी सोनीपत और हेल्पर केबिन में फंस गया। उसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रस्से के जरिये ट्रक से बाहर निकाला, जिससे दोनों की जान बच सकी। हालांकि, ड्राइवर के दोनों पैर टूट गए, जबकि नैनीताल की ओर जा रहे चालक को भी हल्के चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जहानीखेड़ा के निजी अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि घायल को सरकारी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हाईवे पर लगातार हादसों से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर इस जगह पर हादसे होते रहते हैं। पहले भी कई लोगों की हादसे में जान जा चुकी हैं। एनएचआई के कर्मचारी गड्ढों की मरम्मत तो करते हैं, लेकिन अगली बारिश में मिट्टी फिर बह जाती है, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई। एक हफ्ते में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed