फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two teachers of the district will claim for ICT award

Lakhimpur Kheri News: आईसीटी अवार्ड के लिए दावेदारी करेंगे जिले के दो शिक्षक

Mon, 08 Jul 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Two teachers of the district will claim for ICT award
लखीमपुर खीरी। तकनीक का प्रयोग कर पढ़ा रहे दो शिक्षकों का आईसीटी अवार्ड के लिए चयन किया गया है। दोनों शिक्षक नौ जुलाई को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जनपद स्तर पर दिसंबर-2023 में आईसीटी के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें एक महिला व एक पुरुष शिक्षक को चुना गया था।
विज्ञापन

बच्चों के बौद्धिक स्तर में सुधार हो, कठिन से कठिन पाठ को आसानी से समझाने को लेकर शिक्षक तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। इसको लेकर इनफार्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलाॅजी (आइसीटी) पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों, उच्च प्राथमिक स्कूलों तथा माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों को लगातार अपडेट किया जा रहा है। स्कूलों में टीवी स्क्रीन पर बच्चों को आसान तरीके से पढ़ाने के अलावा लिखना सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

आईसीटी पुरस्कार के लिए हर जिले से एक महिला और एक पुरुष अध्यापक का चयन करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता है। इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्राथमिक विद्यालय रतसिया के सहायक अध्यापक प्रमोद वर्मा व उच्च प्राथमिक विद्यालय जगसड़ की सहायक अध्यापक संगम वर्मा का चयन हुआ है। लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ जुलाई को संपन्न कराई जाएगी। चयनित शिक्षिका संगम वर्मा ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियाेगिता हुई थी। इसमें विभिन्न स्कूलों के करीब 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया था। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. पवन कुमार के मुताबिक राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन के लिए आइसीटी के प्रयोग संबंधित सहायक सामग्री प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed