फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two TB patients died during treatment in Jeet Purwa

जीत पुरवा में टीबी के दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत

Thu, 12 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two TB patients died during treatment in Jeet Purwa
स्वास्थ्य विभाग ने नहीं लिया संज्ञान, दो माह में हो चुकी हैं तीन मौतें
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी लालजी पासी बोले, टीम गठित कर कराएंगे मामले की जांच
निघासन। सीएचसी में इलाज के दौरान टीबी के दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो माह पहले भी एक मरीज की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान नहीं लिया है। वहीं, मामले में सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने टीम गठित कर मामले की जांच की बात कही है।
जीत पुरवा निवासी उत्तम ने बताया कि उनके 40 वर्षीय चाचा शत्रोहन कुछ माह से बीमार थे। सीएचसी में जांच के दौरान उनमें टीबी के लक्षण निकले थे। इसी गांव के 45 वर्षीय प्रेमराज ने अपनी जांच कराई। उसको भी टीबी के लक्षण निकले। दोनों का स्वास्थ्य विभाग ने टीबी का कार्ड बनाकर इलाज चालू किया। आरोप है कि कार्ड बनाने और खाते में पैसा भेजने के लिए सीएचसी के एक कर्मचारी ने पैसा लिया और उसके बाद दवा दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ी। परिवार वाले दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां पर इलाज के दौरान शत्रोहन की करीब दो बजे और प्रेमराज की करीब साढ़े तीन बजे मौत हो गई। परिवार वाले शवों को लेकर घर गए और उनका अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक प्रेमराज के बड़े भाई महेश ने बताया कि करीब दो माह पहले उनके छोटे भाई पुत्तू की भी टीबी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लगातार हो रही मौतों से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

टीबी के लक्षण मिलने के बाद मरीज का कार्ड बनाकर निशुल्क इलाज होता है। यदि कार्ड बनाने के लिए किसी से पैसा लिया गया है और इलाज में लापरवाही बरती गई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- लालजी पासी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed