फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two students who went for a bike ride died after being hit by a dumper

Lakhimpur Kheri News: बाइक से टहलने गए दो छात्रों की डंपर की चपेट में आकर मौत

Tue, 28 Jan 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two students who went for a bike ride died after being hit by a dumper
निघासन। बाइक से टहलने गए दो छात्र ओवरलोड डंपर की चपेट में आ गए। घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एक परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

तिकुनियां के बगिया मोहल्ला निवासी मुकेश जैन ने बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र शिवांग पड़ोसी प्रताप के 16 वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ तिकुनियां-बेलरायां मार्ग पर सुबह करीब नौ बजे बाइक से टहलने गया था। कोहरा अधिक होने के कारण दिखाई भी नहीं पड़ रहा था। इस दौरान तिकुनियां के विद्युत उपकेंद्र के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आर्यन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवांग को लेकर परिवार वाले घर जा रहे थे। रास्ते में उनको कुछ हलचल लगी। उसको लेकर दोबारा अस्पताल लाए, वहां ईसीजी कराया, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं आया। शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव को परिवार वाले अपने साथ लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक अमित भदौरिया ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, तीन घायल
तिकुनियां निवासी प्रदीप जैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी वीनश और पुत्र हर्षित के साथ महाकुंभ मेला गए थे। लौटते समय सुबह आठ बजे सिंगाही मार्ग पर स्थित क्रसर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे प्रदीप, हर्षित और चालक रमेश चोटिल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर रमेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।




सड़क हादसों में तीन घायल, रेफर

गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव खरगापुर निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद, मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव शुक्लापुर निवासी सुरेश के 21 वर्षीय पुत्र सोनू और दयंतपुर निवासी रामकिशन का 20 वर्षीय पुत्र सूरज गंभीर घायल हो गया। उन्हें 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed