फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two students missing from Devkali's Sanskrit ashram, found in Hardoi

देवकली संस्कृत आश्रम से लापता छात्र हरदोई में मिले

Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two students missing from Devkali's Sanskrit ashram, found in Hardoi
संतराम मिश्रा - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के देवकली तीर्थस्थल में संचालित संस्कृत विद्यापीठ से शुक्रवार सुबह लापता हुए कक्षा सात व नौ के दो छात्र शाम को हरदोई के शिरोमणि गांव में मिल गए। फरधान थाना क्षेत्र के देवकली में संचालित चंद्रकला संस्कृत विद्यापीठ आचार्य प्रमोद दीक्षित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके आश्रम में पढ़ रहे दो छात्र सुबह लापता हो गए हैं, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले।
विज्ञापन

कक्षा सात का छात्र संतराम मिश्रा 11 वर्ष निवासी पिपरिया बाईपास लखीमपुर और कक्षा नौ छात्र शोभित शुक्ला 15 वर्ष निवासी हरदोई के रहने वाले हैं। आचार्य सुधीर ने बताया कि दोनों छात्र सुबह चाय-नाश्ता करने भी नहीं आए। शुक्रवार शाम को शोभित शुक्ला अपने मामा के यहां हरदोई के गांव शिरोमणि में मिल गया। वह अपने साथ संतराम मिश्रा को भी ले गया था।
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद दीक्षित के मुताबिक शोभित शुक्ला इससे पहले भी बिना बताए कई बार यहां से जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी, दोनोें छात्र हरदोई जिले में मिल गए हैं। संवाद

शोभित शुक्ला

शोभित शुक्ला- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed