फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two smugglers arrested with smack of lakhs

नहीं हुई गन्ना सोसायटी की सामान्य सभा, किसान नेताओं का चढ़ा पारा

Sun, 24 Apr 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with smack of lakhs
गोला में सहकारी गन्ना समिति की वार्षिक सामान्य सभा स्थगित होने पर सचिव से नाराजगी जताते विधायक।
लीड
विज्ञापन

24 एलकेएच 19
नहीं हुई गन्ना सोसायटी की सामान्य
सभा, किसान नेताओं का चढ़ा पारा
- विधायक बोले- एजेंडा दुरुस्त कर शीघ्र फिर बुलाई जाए सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की वार्षिक सामान्य सभा रविवार को कोरम पूरा न होने से स्थगित कर दी गई। इससे तपती दोपहरी में पहुंचे किसानों का पारा चढ़ गया। वहीं, सूचना पर पहुंचे विधायक अरविंद गिरी ने भी एजेंडे पर आपत्ति जताते हुए गन्ना सोसायटी सचिव को एजेंडा दुरुस्त कर शीघ्र आम सभा बुलाने को कहा।
रविवार को केंद्र ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में होने वाली सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की सामान्य निकाय की वार्षिक सामान्य सभा कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। किसान नेता, पूर्व संचालकों और गन्ना किसानों के विरोध के बीच गन्ना सोसायटी गोला सचिव बलवंत कुमार चौधरी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने कोरम के अभाव में सामान्य सभा स्थगित करने की घोषणा की। बताया कि पुन: एजेंडा जारी कर शीघ्र ही अगली सामान्य सभा बुलाई जाएगी। इस पर तपती दोपहरी में आए गन्ना किसानो का सामान्य सभा के स्थगित होने पर गुस्से से पारा चढ़ गया। सामान्य सभा के लिए गन्ना सोसायटी द्वारा भेजे गए 17 बिंदु के एजेंडे पर गन्ना किसानों, पूर्व संचालकों एवं विधायक ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन

कहा कि सामान्य सभा का पहला मुद्दा गन्ना भुगतान होना चाहिए। एजेंडे में किसान हित की कोई बात ही नहीं है। इस मौके पर निवर्तमान सचिव नंदलाल माथुर, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह, ईश्वर दीन वर्मा, पूर्व संचालक कन्हैया लाल बाजपेई, रामराखन बाजपेई, विजय वाजपेयी, भूप राम वर्मा, जगदीप सिंह, पप्पू खान, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र वर्मा, रोशन लाल वर्मा, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि समिति का बोर्ड भंग है। इसलिये मुनादी कर सूचना देनी चाहिये, लेकिन निवर्तमान सचिव नंदलाल ने कोई सूचना नहीं दी। किसान नेता अंजनी दीक्षित का कहना है कि गन्ना विभाग के अधिकारी नई बिल्डिंग के नाम पर घपलेबाजी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed