फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two more youths detained in firing case on MLA

Lakhimpur Kheri News: विधायक पर फायरिंग मामले में दो और युवक हिरासत में

Fri, 03 Jan 2025 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two more youths detained in firing case on MLA
लखीमपुर खीरी। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर दो और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना था कि युवकों ने विधायक के साथ अभद्रता करने की बात स्वीकारी है, फायरिंग की नहीं। पकड़े गए युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वहीं आठों विधायकों और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने लखनऊ में गृह सचिव मुलाकात की और पूरे मामले पर चिंता जताई।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात कस्ता विधायक सौरभ सिंह, पत्नी खुशबू सिंह के साथ अपने आवास के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान दो-तीन युवकों ने विधायक से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विधायक का आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग की। विधायक पर जानलेवा हमले की खबर मिलने के बाद खीरी पुलिस चौकन्नी हो गई।
विज्ञापन

घटना वाली रात को ही पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि पुलिस का कहना था कि वह तीनों इस घटना में शामिल नहीं थे। पुलिस विधायक आवास के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो युवक दिखे। पुलिस ने नौरंगाबाद और राजाजीपुरम निवासी दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवक आपस में साले-बहनोई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जब पकड़े गए साले बहनोई से पूछताछ की तो युवकों ने अभद्रता होने की बात स्वीकारी लेकिन फायरिंग की बात से इन्कार किया।
सीएम से मिलने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू पर जानलेवा हमले की घटना सामने आने के बाद सत्ताधारी पार्टी के विधायक और जिलाध्यक्ष आक्रोशित हो गए। बृहस्पतिवार को पूरे दिन मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रणनीति बनाई गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अगुवाई में जिले के सभी आठों विधायकों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री की अनुपस्थित में गृह सचिव संजय प्रसाद से मिलकर पूरी घटना बताई। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि गृह सचिव ने दो दिन बाद मुख्यमंत्री को पूरी घटना से अवगत कराने की बात कही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक-पुलिस के बयानों में दिखाई दे रहा मतभेद
विधायक सौरभ सिंह सोनू ने खुद पर जानलेवा हमला होेने की सूचना पुलिस को दी थी। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। घटना के बाद जो तथ्य सामने आए, वह बयानों से भिन्न दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले युवकों ने विधायक के साथ सिर्फ अभद्रता करने की बात स्वीकारी है, लेकिन विधायक अपने बयान पर डटे हुए हैं।

-----
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साले-बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed