फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two killed, two injured in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो लोग घायल

Wed, 04 Aug 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in bike collision
मितौली। मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता-सीतापुर रोड पर पिपरझला में मंगलवार की दोपहर दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीतापुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव चांदूपुर के रहने वाले गुरुसेवक सिंह अपनी मां कुलवंत कौर और बड़ी बहन मनप्रीत कौर के साथ बाइक से पूरनपुर अपनी ननिहाल सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक कस्ता सीतापुर रोड पर सामने से आ रहे बाइक सवार मितौली के खुदनियां निवासी रामलखन वर्मा से टकरा गई। दोनों बाइक की आमने सामने हुई टक्कर से बाइकों के परखचे उड़ गए। हादसे में गुरुसेवक सिंह (19) और रामलखन वर्मा (45) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों को टेंपो से मितौली सीएचसी लाया गया, जबकि गंभीर घायल कुलवंत कौर व मनप्रीत कौर को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से मितौली सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सीतापुर रेफर कर दिया गया है। हादसे में दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एसओ अनिल सैनी ने बताया कि दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed