फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two bikes collided at high speed, two youths died

तेज रफ्तार दो बाइकें भिड़ीं, दो युवकों की मौत

Tue, 29 Mar 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided at high speed, two youths died
धौरहरा। धौरहरा-ढखेरवा रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलें भिड़ गईं। इसमें एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ईसानगर की खमरिया चौकी क्षेत्र के बसढ़िया गांव निवासी 24 वर्षीय रामप्रताप की शादी पांच अप्रैल को डिहुआ गांव से होने वाली थी।
विज्ञापन

बाइक खरीदने के लिए ससुराली जनों के बुलावे पर वह ढखेरवा जा रहा था। ससुराली जन महादेव क्रेशर के पास इंतजार में खड़े थे। दूसरी तरफ, लहबड़ी गांव में रिश्तेदारी से वापस आ रहे 20 वर्षीय रफीउद्दीन निवासी पकड़ियापुरवा थाना तंबौर जिला सीतापुर अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच दोनों बाइकों में हमीद पेट्रोल पंप के सामने आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में रामप्रताप की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामप्रताप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रफ़ीउद्दीन कि सांसे चल रही थीं, उसे सीएचसी भेजा गया मगर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed