{"_id":"6193fd0f2ed6056cda2ec9a1","slug":"two-arrested-with-idol-and-jewelry-of-two-crores-lakhimpur-news-bly466364923","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की मूर्ति और जेवर के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की मूर्ति और जेवर के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पलियाकलां। बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को नेपाल के कंचनपुर जिले के पटिया गांव से युवक और महिला को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की दो करोड़ की मूर्ति और जेवर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार युवक और महिला नेपाल के रहने वाले हैं। विगत दिनों दोनों ने बेंगलुरु में चोरी की थी।
39वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने बताया कि बेंगलुरु से बीते दिनों एक नेपाल की महिला और युवक सोने की मूर्ति, हीरे व सोने के जेवर, नकदी आदि माल चुराकर नेपाल भाग आए थे। तलाश में बेंगलुरु पुलिस यहां पहुंची और एसएसबी और क्राइम ब्रांच पुलिस लखीमपुर से संपर्क किया। इसके बाद चोरों की तलाश में नेपाल के कंचनपुर एपीएफ और नेपाल प्रहरी से मदद ली गई। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को टीम ने कंचनपुर के पटिया गांव निवासी लालचंद्र शाही पुत्र चंद्र सिंह शाही व उसके साथ एक नेपाली महिला कोमल को पिलर संख्या 770 के पास से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर सोने की मूर्ति, सोने व हीरे के जेवरात, भारतीय व नेपाली करेंसी समेत करीब दो करोड़ रुपये का माल बरामद किया। जब्ती सामान पर अगली कार्रवाई नेपाल प्रहरी कंचनपुर द्वारा की जा रही है। कमांडेंट ने बताया कि टीम में उनके अलावा सहायक कमांडेंट खेमराज, अक्षत सिंह, निरीक्षक राजमोहन सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार प्रसाद के अलावा क्राइम ब्रांच खीमपुर इंस्पेक्टर शिवप्रसाद यादव, बैंगलोर पुलिस के इंस्पेक्टर कांताराज, शोभा समेत अन्य लोग शामिल रहे।