{"_id":"6af4a976f8833b09f304435d","slug":"two-arrested-with-chital-meat-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189579-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चीतल के मांस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चीतल के मांस के साथ दो गिरफ्तार
Wed, 11 Nov 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम के हिरासत में शिकार के आरोपी। स्रोत: वन विभाग
निघासन। दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज के रमुआपुर (मझोली) वन क्षेत्र में मंगलवार को गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने मांस काटते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक किलोग्राम मांस बरामद हुआ। नमूना सील कर डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक जगदीश आर ने बताया कि क्षेत्रीय वनाधिकारी राकेश तिवारी के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मझगई थाना क्षेत्र के त्रिकोना फार्म निवासी तेजेंद्र सिंह पुत्र जसवीर सिंह और जगजीत सिंह पुत्र तेजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दीपावली और भैया दूज पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी दल 24 घंटे सक्रिय हैं। उपनिदेशक ने शिकार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
-- -
गोशाला में रखी लकड़ी की जांच करने पहुंची टीम
बिजुआ। ग्राम पंचायत रहीम नगर ग्रंट के मजरा हमीदाबाद स्थित गोशाला में मंगलवार शाम वन विभाग की टीम ने लकड़ी की जांच की। जंगल की लकड़ी होने की सूचना पर वन दारोगा सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक अवनीश कुमार, सुरेश कुमार और मुन्ना बाचड़ पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी भीरा रमाकांत सक्सेना ने बताया कि नाप-जोख और प्रजाति की पहचान में लकड़ी आरक्षित वन क्षेत्र की नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत की पाई गई। ऐसे में वन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं की जाएगी। संवाद