{"_id":"69d7ef22aade6194be073c15","slug":"two-arrested-for-attacking-bank-manager-four-more-wanted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172456-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बैंक मैनेजर पर हमले में दो गिरफ्तार, चार की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बैंक मैनेजर पर हमले में दो गिरफ्तार, चार की तलाश
Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी-स्रोत पुलिस
- फोटो : स्कूलों में निरीक्षण करते संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी।
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी के पास एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पीड़ित विवेक यादव निवासी नगरिया खुर्द (थाना जैतीपुर, शाहजहांपुर) लखीमपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च की शाम वह जरूरी काम से जा रहे थे, तभी एलआरपी ओवरब्रिज के पास बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
आरोप है कि कार में सवार करीब छह लोग नीचे उतर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी तो मामला सुनियोजित निकला। पुलिस ने दो आरोपियों शिवा पटेल उर्फ शिवम निवासी सलेमपुर कोन और निखिल रस्तोगी उर्फ छोटू निवासी गंगोत्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
भागे चल रहे आरोपियों ललित निवासी सेऊढा, सूरज निवासी गंगोत्रीनगर, कुंदन सिंह निवासी हरगोविंदनगर महेवागंज और तनवीर उर्फ शैलेश निवासी गंगोत्रीनगर की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।