फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two accused arrested for religious conversion in Lakhimpur kheri

धर्मांतरण के खेल का खुलासा: चूड़ी बेचने वाला भूत भगाने के नाम पर करता था धर्म परिवर्तन, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 07:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 07:10 PM IST
सार

परागीपुरवा गांव में चूड़ी बेचने वाला शमसुद्दीन हर गुरुवार को हरेराम के घर आता था। गांव के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two accused arrested for religious conversion in Lakhimpur kheri
धर्मांतरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के परागीपुरवा में धर्मांतरण के खेल का खुलासा हुआ है। यहां झाड़ फूंक के बहाने ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। यह प्रत्येक बृहस्पतिवार को होता था। गांव के ही व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गांव परागीपुरवा निवासी ध्रुव कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गांव के हरेराम के घर पर प्रत्येक बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बरौठा निवासी शमसुद्दीन झाड़ फूंक करता है। गांव के लोगों को जमा कर तंत्र-मंत्र के बल पर भूत भगाने व मरीजों को ठीक करने का दावा करता है। दूसरे धर्म में कुछ नहीं रखा की बात कहकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: प्रेमिका करती रही बरात का इंतजार, दूल्हा दूसरी युवती के साथ हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप- कई लोगों करा चुका है धर्म परिवर्तन 

आरोप है कि शमसुद्दीन कई लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। लोगों से मोटी रकम वसूलता है। रुपये न मिलने पर बरबाद करने की धमकी भी देता है। यह भी बताया कि आरोपी के पास जादूटोना करने की सामग्री भी है। 

आरोपी शमसुद्दीन फेरी लगाकर चूड़ी बेचने का काम करता है। पुलिस ने धर्मांतरण मामले की शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपियों पर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया। दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed