फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Twenty days of spring... now hit by toll tax

Lakhimpur Kheri News: बीस दिन की बहार... अब टोल टैक्स की मार

Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Twenty days of spring... now hit by toll tax
शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो
मैगलगंज। शाहजहांपुर से मैगलगंज तक इलेक्ट्रिक-बस की सुविधा पर टोल टैक्स का ब्रेक लग गया है। जोर-शोर से संचालन शुरू होने के बावजूद महज 20 दिन बाद ही यह बसें बंद हो गईं। बस बंद होने से यात्रियों को आसान सफर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं डिपो के जिम्मेदार टोल टैक्स माफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए शाहजहांपुर डिपो ने दो अक्टूबर को मैगलगंज तक दो ई-बसों का संचालन शुरू किया था। यह बसें अलग-अलग समय पर मैगलगंज आती और शाहजहांपुर जाती थीं। बसों के संचालन से इस रूट के यात्रियों को काफी राहत मिली थी। यात्री इन इलेक्ट्रिक एसी बसों का इंतजार करते थे लेकिन 20 दिन तक चलने के बाद यह बसें बंद हो गई।
विज्ञापन

बंद होने की वजह मैगलगंज से पहले पड़ने वाला टोल बताया जा रहा है। मैगलगंज से पहले यह बस सेवा उचौलिया तक थी। यात्रियों की संख्या कम बताकर उचौलिया बस सेवा को भी बंद कर दिया गया था। यात्रियों की मांग है कि टोल की समस्या का निराकरण कराकर ई-बस सेवा को जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाेले यात्री- ई-बस चले तो आसान हो सफर
- ई-बस सेवा पर लगे टैक्स के ब्रेक के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सेवा जल्द बहाल की जाए, जिससे यात्री सुगमता से सफर कर सकें।
- संदीप शुक्ला
- मैगलगंज से शाहजहांपुर जाने के लिए यूं तो बहुत बसें हाईवे से गुजरती हैं, लेकिन अधिकांश चालक नाश्ता और खाने के नाम पर बस को ढाबों पर खड़ा कर देते हैं। इसमें 20 से 25 मिनट का समय बेकार जाता है। ऐसे में ई-बस सेवा से काफी सुविधा मिली थी। इसे जल्द शुरू करना चाहिए।
- ऋषभ गुप्ता
- ई-बस बंद होने से डग्गामार वाहनों का संचालन फिर से बढ़ा है। यात्रियों को मजबूरन इन वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। अधिक स्पीड और क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने हादसे की आशंका बनी रहती है।
- शिव कुमार तिवारी मैगलगंज
ई-बस सेवा से यात्रियों को काफी सुविधा मिली थी। इस बस सेवा को जल्द शुरू किया जाए, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले।
-बालवीर
वर्जन
मैगलगंज टोल प्लाजा पर टैक्स के कारण ई-बसों का संचालन बंद किया गया है। फरीदपुर प्लाजा की तरह यहां भी टैक्स फ्री किया जाए। सांसद रेखा अरुण वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों व एनएचएआई को समस्या से अवगत करा दिया गया है। निदान होने के बाद ही बस का संचालन संभव होगा। बस सेवा दोबारा शुरू हुई तो पुराने रूट के अनुसार ही चलेगी।

- सुदीप कुमार, प्रभारी ई-बस स्टेशन शाहजहांपुर

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

शाहजहांपुर से मेगलगंज के लिए शुरू हुई ई बस। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed