फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck kills bike, woman dies

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन में एक महीने में बढ़ गए 22 सारस

Wed, 27 Jan 2021 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Truck kills bike, woman dies
बांकेगंज। गिद्धों की गणना से उत्साहित राज्य जैव विविधता बोर्ड ने अब दुधवा टाइगर रिजर्व समेत प्रदेश भर में सारसों की गणना भी शुरू कराई है। इसके तहत एक दिवसीय गणना में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में 59 सारस दिखाई दिए हैं। इसमें दुधवा नेशनल पार्क में हुई गणना की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में महज एक माह पहले की गई गणना की अपेक्षा 22 सारसों की बढ़ोत्तरी हुई है। गणना के यह परिणाम राज्य जैव विविधता बोर्ड भेजे गए हैं। जहां सारसों के विवरण का मानचित्र तैयार होगा।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ साइंसेस और राज्य जैव विविधता बोर्ड की संयुक्त पहल पर अमिता कनौजिया के निर्देशन में प्रदेश के सभी जिलों में सारसों की गणना कराई गई। बुधवार को हुई गणना में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन 59 सारस दिखाई दिए। जबकि दुधवा नेशनल पार्क में हुई गणना के परिणाम अभी नहीं मिले हैं। इससे पहले दिसंबर माह में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में मात्र 37 सारस दिखाई दिए थे। एक माह में 22 सारसों की बढ़ोत्तरी से पर्यावरण प्रेमी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ वाइल्ड लाइफ साइंसेस और राज्य जैव विविधता बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की नौ रेंजों में एक दिवसीय सारसों की गणना में कुल 59 सारस दिखाई पड़े हैं। इसकी सूचना राज्य जैव विविधता बोर्ड भेजी जा रही है। जहां सारसों का मानचित्र तैयार किया जाएगा। - डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed