फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck and double decker bus collide eight people injured in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: ट्रक और डबल डेकर बस की भिड़ंत, कंडक्टर समेत आठ घायल, राणा ट्रांसपोर्ट के हैं दोनों वाहन

Fri, 30 May 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 May 2025 06:17 PM IST
सार

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस के कंडक्टर समेत आठ लोग घायल हो गए। दोनों ही वाहन राणा ट्रांसपोर्ट के हैं। 

विज्ञापन
Truck and double decker bus collide eight people injured in lakhimpur kheri
दुर्घटनाग्रस्त डबल डेकर बस और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र में लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर मनिकापुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर बाद ट्रक और डबल डेकर बस की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


राणा ट्रांसपोर्ट की डबल डेकर बस लखीमपुर से गोला की ओर जा रही थी। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर मनिकापुर तिराहे के पास मोहम्मदी से लखीमपुर जा रहे राणा ट्रांसपोर्ट के ही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से बस के कंडक्टर समेत आठ लोग घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


काफी देर तक बस में फंसा रहा कंडक्टर 
बस का कंडक्टर मोईन बस में काफी देर तक फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्क्त के बाद पुलिस ने बाहर निकलवाया। हादसे में मोईन (30 वर्ष) निवासी हापुड़, करुणा देवी (26 वर्ष) निवासी छिछौरा थाना हरगांव, फुरकान (35 वर्ष), कादिर, हासिम और रामचंद्र निवासी मेरठ समेत आठ घायल हुए हैं। मोईन और करुणा देवी की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों को गंभीर चोटे हैं। अन्य की लोगों सामान्य चोटे लगी है। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक दोनों ही राणा ट्रांसपोर्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed