{"_id":"617eda829c137726c9157ce0","slug":"troubled-farmer-commits-suicide-due-to-debt-and-crop-loss-lakhimpur-news-bly4647424175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज और फसल के नुकसान से परेशान किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज और फसल के नुकसान से परेशान किसान ने की आत्महत्या
विज्ञापन
अनिल कुमार सिंह। (फाइल फोटो)
घटना के तीसरे दिन मिला सुसाइड नोट, 29 अक्तूबर को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था शव
गांव संडिलवा के किसान अनिल कुमार सिंह पर था बैंकों का करीब तीन लाख का कर्ज
मितौली (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के संडिलवा गांव निवासी 63 वर्षीय अनिल कुमार सिंह का शव तीन दिन पहले उन्हीं के खेत में पीपल के पेड़ से फंदे से लटका मिला था। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आने से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन तीसरे दिन दो सुसाइड नोट सामने आने से सनसनी फैल गई है।
सुसाइड नोट के बारे में मृतक के बड़े बेटे रविनेश कुमार ने बताया कि बेमौसम हुई बारिश से उनकी धान की फसल बर्बाद हो गई थी। इस मामले में उनके पिता ने 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया था। बताते हैं कि फसल बर्बाद होने से अनिल अवसाद में थे तो वहीं दो बैंकों के कर्जे से भी काफी परेशान थे।
रविनेश ने बताया कि उनके पिता पर जिला सहकारी बैंक व पंजाब नेशनल बैंक का करीब सवा लाख रुपये कर्जा था। रविनेश बताते हैं कि सुसाइड नोट में उनके पिता ने कोरोना से फेफड़े खराब होने का भी जिक्र किया है। साथ ही समाज व सरकार के साथ न देने व कर्जे से परेशान होने की बात लिखी है। अनिल को 21 मई 2021 को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी हुई थी। रविनेश ने बताया कि उनके पिता ने कर्ज माफी के लिए प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
रविनेश बताते हैं कि उनके पिता के नाम दो बैंकों से नोटिस आए थे, जिसमें कुल 193123 रुपये का कर्ज होना बताया गया है। इसमें पंजाब नेशनल बैंक से 10 जून को 2021 को 72902 रुपये व सहकारी बैंक से एक जुलाई को 120221 रुपये जमा करने का नोटिस आया था। तब से वो परेशान रहने लगे थे। मृतक के तीन बेटे व पत्नी हैं। पत्नी रामलक्ष्मी कैंसर की मरीज हैं।
बैंक से कर्ज के संबंध में कोई भी नोटिस तहसील स्तर से जारी नहीं किया गया है। घटना संज्ञान में आई है, जांच कराई जा रही है। फसल के नुकसान का आकलन करके उसके लिए सहायता प्रस्तावित करते हुए ऑनलाइन फीडिंग कराई जा चुकी है। - विधेश, एसडीएम मितौली
शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतक के पुत्र की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। अब सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच कराई जा रही है।- सुनीत कुमार, एसओ, मितौली