फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Troubled by unemployment, the young man tried to commit suicide

बेरोजगारी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Troubled by unemployment, the young man tried to commit suicide
प्रतीकात्मक
पुलिस ने गन्ने के खेत से युवक को सकुशल पकड़ा
विज्ञापन

युवक बोला, नौकरी न मिलने से पूरा नहीं कर पा रहा हूं माता-पिता से सपने
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव निवासी एक युवक आत्महत्या के इरादे से घर से निकल गया। जब युवक घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने अभियान चलाकर युवक को गन्ने के खेत से सकुशल पकड़ लिया और घरवालों को सौंप दिया। पकड़े गए युवक ने आत्महत्या करने का कारण बेरोजगारी बताया है। बोला, नौकरी न मिलने के कारण माता-पिता के सपने अधूरे हैं।
त्रिकोलिया गांव निवासी राधेश्याम का 22 वर्षीय पुत्र मिश्रीलाल रोज की तरह सुबह साइकिल से घूमने निकला था, लेकिन निर्धारित समय पर वह जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। मामला ग्राम प्रधान तक पहुंचा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी बलवंत शाही ने ग्रामीणों व पुलिस की मदद से युवक की तलाश शुरू की, जिसके बाद एक गन्ने के खेत के पास युवक की साइकिल मिली। गन्ने के खेत से युवक को बरामद किया गया। युवक के पास से एक कागज मिला, जिस पर उसने माता-पिता से माफी मांगते हुए उनके सपनों को पूरा न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि प्रधान से सूचना मिली थी कि युवक घर नहीं पहुंचा है, जिसके बाद युवक की तलाश शुरू की गई। पहले मोबाइल पर कॉल की गई, जो उसने नहीं उठाई। बाद में पुलिस को देख वह सहम गया और गन्ने के खेत में छिप गया। समझाने के बाद युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

बेरोजगारी के कारण उठा रहा हूं यह कदम
युवक ने बताया कि पांच साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा हूं। छह माह हो गए हैं जीडी की परीक्षा दिए हुए, लेकिन अब भी परिणाम नहीं आया। घर में बड़ा होने के साथ ही जिम्मेदारी भी है, लेकिन रोजगार न मिलने से तंग होकर ऐसा कदम उठाने का सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed