{"_id":"676c14c61941080d781815d33b5ac7f9","slug":"trole-clashed-with-the-magic-a-death-a-half-dozen-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉले से भिड़ी मैजिक, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉले से भिड़ी मैजिक, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी
मझगईं।
Updated Wed, 09 Dec 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया निघासन स्टेट हाइवे पर बेलाकलां के पास टाटा मैजिक और ट्रॉले की भिड़ंत में आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
मंगलवार की शाम टाटा मैजिक सवारियां लेकर नौगवां आ रही थी । बेला के पास सामने से आ रहे एक ट्रॉले से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मैजिक के परखचे उड़ गए और मैजिक में सवार करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ऋषिदेव और एसओ केपी सिंह ने सभी घायलों को पलिया सीएचसी पहुंचाया। जहां चालक प्रहलाद और सवारी कलामुददीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान कलामुददीन की मौत हो गई। थाना निघासन के गांव बनगवां निवासी मोहयुददीन का 21 वर्षीय पुत्र कलामुददीन लोकनपुरवा में अपने बहनोई इदरीश के घर रहकर रोजाना पलिया जाया करता था, वह वहां कार पेंटर था। बसों के चुनाव में चले जाने के कारण मैजिक से घर आ रहा था। भाई की मौत से उसकी बहन और परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।