फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tricolor rally taken out, citizens painted in the color of patriotism

Lakhimpur Kheri News: तिरंगा रैली निकाली, देशप्रेम के रंग में रंगे नगरवासी

Thu, 14 Aug 2025 10:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tricolor rally taken out, citizens painted in the color of patriotism
गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को पूरा जिला उल्लास में डूबा नजर आया। हर तरफ सड़कों पर तिरंगा यात्राओं की धूम रही।
विज्ञापन

हिदायत नगर स्थित मदरसा रजविया अहसनुल मदारिस हिदायतनगर के बच्चों और अध्यापकों ने तिरंगा रैली निकाली। बच्चों ने जब तक सूरज चांद रहेगा हिंदुस्तान का नाम रहेगा के नारे लगाए। इस मौके पर मदरसा प्रबंधक मौलाना मो. अशफाक कादरी, मौलाना साजिद अली मंज़री, मो. जावेद, रशीदा खातून, रानी, जैफी खान व समस्त मदरसा स्टाफ मौजूद रहा।
आदर्श मूक बधिर विद्यालय के मूक बधिर (दिव्यांग) छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को संकल्प शर्मा ने एसपी कार्यालय के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सुरेेंद्र कुमार तोबानी, रामदुलारे वर्मा, संस्थापक प्रधानाचार्य एवं स्टाफ नीरज वर्मा, सरोज वर्मा, सरिता वर्मा, राहुल वर्मा, अनामिका वर्मा, तनुजा, प्रतिभा मित्रा आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार तोलानी ने बच्चों को फल बांटे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के नेतृत्व में 500 से अधिक बाइकों पर तिरंगा लेकर नगर के लोग निकले। सदर चौराहा होते हुए मोहम्मदी रोड बाइपास से विकास चौराहा खुटार रोड, अलीगंज रोड, शिवम चौराहा, मिल रोड से कैम्प कार्यालय गोशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर सुर्जन लाल वर्मा, विनोद वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, विनोद स्वर्णकार, अशोक सक्सेना, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, कुंभी मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







नारंग में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मैलानी। नारंग स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें शामिल बच्चों ने देशभक्ति का जोश भरने वाले नारे लगाए लगाए। तिरंगा यात्रा प्राथमिक विद्यालय नारंग से चलकर खुड्डी तक गई और वापस स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना, सहायक अध्यापक विनय कुमार शर्मा, शिक्षामित्र बेबी आसमा, संगीता वर्मा और रसोईया नीली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद







तिरंगे के साथ निकाली भव्य यात्रा
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में स्कूली बच्चों के साथ ही सीओ यादवेंद्र यादव, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी समेत गणमान्य नागरिक शामिल रहे। रैली में जवानों और छात्रों ने जोश, उमंग और देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। संवाद



नगर पंचायत ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
खीरी टाउन। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विनीत कुमार और अध्यक्ष उजमा बी के पति फहीम अहमद के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान में लोगों को तिरंगा वितरण किया गया। दोपहर के बाद विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर बाजार सैय्यद वाड़ा, मुगली टोला, जोशी टोला, अवधी टोला, बुखारी मोहल्ला होती हुई बाजार नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई। इस मौके पर नगर पंचायत के सभासद और कर्मचारी आदि सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद





स्वयंसेवकों ने निकाली 151 मीटर तिरंगे के साथ यात्रा
धौरहरा। धौरहरा कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने 151 मीटर तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। कस्बे में भारत माता की जयकारों से नगर गुंजायमान हो उठा। यात्रा कस्बे के रामनवमी मंदिर से एकत्र होकर कोतवाली, बाजार वार्ड, सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर निकली। इस मौके पर गोपाल शंकर अवस्थी, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, आनंद शुक्ला, सुदीप निगम और राजहंस आदि मौजूद रहे। संवाद




मैलानी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
मैलानी। जन-जन में देशभक्ति का जोश भरने के लिए बृहस्पतिवार को यहां नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी के नेतृत्व में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो राम जानकी मंदिर से शुरू होकर बाईपास तिराहा पहुंची। वहां से गोल मार्केट, मुख्य बाजार होते हुए दामोदरपुर तक गई। तिरंगा यात्रा में भवानी शंकर माहेश्वरी, गुरमीत कौर, सुरेंद्र मिश्रा, शिव गोविंद कुशवाहा, राजेश सिंह आदि शामिल हुए। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

गोला में तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed