फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tricolor flag cloth will be purchased from village fund

ग्राम निधि से होगी तिरंगा झंडा के कपड़े की खरीद

Sat, 09 Jul 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tricolor flag cloth will be purchased from village fund
ग्राम निधि से होगी तिरंगा
विज्ञापन

झंडा के कपड़े की खरीद
- डीपीआरओ ने मानक के अनुसार कपड़ा खरीदने के दिए निर्देश
- 11 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है।
प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने निर्देश दिया है कि सभी ग्राम पंचायतें 15वें वित्त आयोग/राज्य वित्त आयोग ग्राम निधि, ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूहों के रिवाल्विंग फंड मांग के अनुसार तिरंगा झंडे का उत्पादन एवं वितरण करें।
डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि झंडे के लिए धनराशि निर्धारित कर दी गई है। पॉलिस्टर कपड़े से बने 20 गुणा 30 के झंडे का अनुमानित विक्रय मूल्य 25 से 30 रुपये, खादी के कपड़े से बने 20 गुणा 30 साइज के झंडे की कीमत 50 से 150 रुपये निर्धारित की जा सकती है।
विज्ञापन

झंडे की खरीद आवश्यकतानुसार जेम पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हैं। नोडल अधिकारियों द्वारा झंडे की मांग के अनुसार अग्रिम बिक्री बुक करा ली जाए। इससे संसाधनों का अनावश्यक व्यय नहीं होगा और कार्य की समीक्षा आसानी से संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव सभी घरों, कार्यालयों, शैक्षणिक, व्यवसायिक वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed