फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tributes paid to Bapu and Shastri on their birth anniversary

Lakhimpur Kheri News: जयंती पर बापू और शास्त्री को किया नमन

Thu, 02 Oct 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Bapu and Shastri on their birth anniversary
गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़ाते एनसीस
लखीमपुर खीरी। जिले भर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस दौरान कहीं विचार गोष्ठी हुईं तो कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया। तिरंगा फहराने के बाद बापू-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि गांधी व शास्त्री की विचारधारा का अनुकरण करना चाहिए। इनके विचारों से ही समाज में परिवर्तन आएगा। बैंककर्मी संजीव त्रिवेदी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर एडीएम न्यायिक अनिल कुमार सहित अर्चना ओझा आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम गांधी बालोद्यान कन्या जूनियर हाईस्कूल विद्यालय पहुंचीं और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


अलीगंज में कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में शिक्षा सामाजिक न्याय और समानता पर गांधी जी के विचार पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रविंद्रनाथ वर्मा मौजूद रहे। गोला गोकर्णनाथ में पालिका कार्यालय में अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सदर चौराहे पर इंदिरा पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वज फहराया। सेवा पखवाड़े में सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। सीजीएनपीजी काॅलेज में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया। क्विज प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदी में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां विधायक लोकेंद्र सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, सुशीला वर्मा, आशीष गुप्ता, सुशील वर्मा, अनुज पांडे, सुबोध रस्तोगी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

बरबर में नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन संजय शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी, आदर्श इंटर कालेज के प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी, कालिका प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल वर्मा, चंदनलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर के प्रबंधक सुरजन लाल वर्मा और साबिर अली इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. शाहिद अली ने गांधी जी को याद करते हुए तिरंगा फहराया।

भीखमपुर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और राजकीय विद्यालय में सुबह ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा को उनकी जयंती पर याद किया गया। बच्चों ने कविताएं और कहानियां सुनाईं। अमीरनगर के जहीर हसन अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज, रामचंद्र स्मारक विद्यालय कुंभी, एचबी कान्वेंट इंटर कॉलेज अमीरनगर, रामचंद्र स्मारक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बस्तौली, सेठ जगन्नाथ प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूडाखालसा सहित क्षेत्र के स्कूलों में गांधी जी को याद किया गया।

बिजुआ में भाजपा ने सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन धर्मेंद्र गिरी मोंटी और भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा धीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। यहां डॉ. राकेश सिंह,अनिल दिक्षित, सतीश गौतम व आदित्य मोहन शुक्ला तथा नरेश त्रिवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुभाष वर्मा और राहुल मिश्रा ने रक्तदान किया।
सिंगाही में तैनात सफाई कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बांकेगंज के किशनपुर अभयारण्य मैलानी रेंज परिसर में रेंजर नवीन दिवाकर ने तिरंगा फहराने के बाद बापू-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर फॉरेस्टर हेमंत सिंह, उदय प्रताप सिंह, हरिशंकर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
---------
साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पलियाकलां। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने ध्वजारोहण के बाद मोहल्ला रंगरेजान प्रथम व द्वितीय में जाकर स्टाफ के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत झाडू लगाकर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के निर्देश पर अधिकारियों व जवानों ने महंगापुर पहुंचकर गुरुद्वारे में साफ-सफाई की। गौरीफंटा के कजरिया में सहायक कमांडेंट एसएसबी रवि समोता के साथ जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाकर झाडू लगाते हुए सफाई की। गांव में एसएसबी की तरफ से निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। संपूर्णानगर में वन विभाग द्वारा गांधी आश्रम में ध्वजारोहण किया गया। रेंजर ललित कुमार के नेतृत्व में वन दरोगा पुष्पक सिंह व वनकर्मियों ने कार्यालय पर झाडू लगाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में रानीनगर काॅलोनी में सफाई की गई। थाना हजारा में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग में पहुंचकर चरखा भी चलाया। संवाद

गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़ाते एनसीस

गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़ाते एनसीस

गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़ाते एनसीस

गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़ाते एनसीस

गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़ाते एनसीस

गोला के पब्लिक इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल चढ़ाते एनसीस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed