फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tree felling started from Sowjanya to Nahariya to build a road

सड़क बनाने के लिए सौजन्या से नहररिया तक पेड़ों का कटान शुरू

Sat, 25 Sep 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tree felling started from Sowjanya to Nahariya to build a road
सड़क को चौड़ा करने के लिए काटे गए पेड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौड़ीकरण में बाधक हाईटेंशन लाइन के खंभे नहीं हटाए जाएंगे

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सौजन्या तिराहा से नहररिया तक रोड किनारे फुटपाथ पर लगे हरे पेड़ों का कटान शुरू हो गया है, लेकिन चौड़ीकरण में बाधक हाईटेंशन लाइन के खंभे नहीं हटाए जाएंगे।
सौजन्या तिराहा से लेकर नगर पालिका सीमा यानी नहरिया तक डिवाइडर बनने से पहले रोड की चौड़ाई करीब 10 मीटर होना बताया जाता है। मगर अब यहां सड़क के दायरे में आने वाले खंभे नहीं हटेंगे। अमर उजाला ने मुद्दा उठाया तो खंभों की जगह नगर पालिका ने पेड़ कटवाने शुरू कर दिए, लेकिन सरकार की ओर से मिली 81 लाख की धनराशि से खंभे हटवाना उसकी प्राथमिकता में नहीं है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के खंभे हटाने के स्टीमेट पर नगर पालिका ने शासन से करीब 81 लाख 50 हजार की मांग की और जनहित को देखते पैसा भी स्वीकृत हो गया। मगर, भारी भरकम धनराशि देखकर नगर पालिका के सुर ही बदल गए। जनहित को दरकिनार कर बिना खंभा हटाए पालिका खीरी रोड का हॉटमिक्स से निर्माण कराने जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार से पेड़ों का कटान भी शुरू हो गया। ऐसे में बिना खंभे हटाए रोड का निर्माण नगरवासियों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभे हटने के बाद रोड की चौड़ाई- 14 मीटर

सड़क चौड़ीकरण में बाधक बनने वाले सौजन्या से डान बास्को स्कूल तक फुटपाथ पर लगे पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। इसके बाद सड़क का निर्माण होना शुरू हो जाएगा।
- आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed