फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Transformers blew up due to increased load, causing power outage

Lakhimpur Kheri News: भार बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर फुंके, गुल रही बिजली

Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Transformers blew up due to increased load, causing power outage
गौढी चौराहे पर रखे ट्रांसफाॅर्मर में काम करते कर्मचारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच अघोषित कटौती का खेल जारी है। गर्मी में भार बढ़ने से कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं तो कहीं तार टूटने से घंटों बिजली गुल रही। काफी जगह लो-वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं को आफत में डाल दिया है। यह हाल शहर से लेकर गांवों तक बना है, लेकिन सुधार के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में विद्युत निगम ने एक बार फिर बृहस्पतिवार से 25 जून तक बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी कर दिया। गढ़ी उपकेंद्र में आज सुबह पांच से नौ बजे तक महेवागंज, 20 और 21 को बालूडीह चौराहा, 22 को निघासन रोड सिंगारपुर, 23 और 24 को पुलिस चौकी ओदरहना, 25 को निघासन रोड हरियाली के पास सुबह पांच से नौ बजे बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन

अलीगंज में मंगलवार से विद्युत आपूर्ति बाधितः अलीगंज। कस्बे में मंगलवार से विद्युत आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में रोष है। मंगलवार दोपहर बाद से बुधवार शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इस बारे में जेई नंदलाल ने बताया कि अलीगंज में 400 केवी ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत है, कर्मचारी लगे हुए हैं। ट्रांसफाॅर्मर ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भीखमपुर में 48 घंटे से आपूर्ति बाधित ः भीखमपुर। कस्बे में 100 केवी का ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से 48 घंटे से ज्यादा समय से करीब सौ घरों की बिजली गुल है। कई शिकायतों के बाद भी विद्युत निगम ने नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं रखवाया है, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। ट्रांसफॉर्मर फुंकने से घरेलू उपकरण पंखा, कूलर, फ्रिज और टीवी यहां तक कि मोबाइल फोन की चार्जिंग करना मुश्किल हो गया है। कस्बे के राजीव पांडे, आलोक मिश्रा, सूरज, आशुतोष मिश्रा, बिजेंद्र कुमार, आकाश मिश्र आदि ने 1912 पर शिकायतें दर्ज कराईं, विद्युत निगम ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed