{"_id":"69d7ee9cd0c7c1297805afd9","slug":"transformer-current-flows-into-the-ground-and-goats-are-affected-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172422-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफार्मर से जमीन में उतरा करंट, बकरियां चपेट में आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रांसफार्मर से जमीन में उतरा करंट, बकरियां चपेट में आईं
Thu, 09 Apr 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद फीडर से जुड़े गांव अजान के बाजार में रखे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से जमीन में करंट उतरने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह सीलन के कारण करंट फैल गया, जिससे कई बकरियां इसकी चपेट में आ गईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बकरियों का झुंड जैसे ही ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बांस की लग्गी से किसी तरह बकरियों को हटाकर उनकी जान बचाई। इस दौरान एक बाइक सवार भी वहां से गुजर रहा था, जो बाल-बाल बच गया।
राकेश वर्मा, ध्रुवकुमार वर्मा, अबरार अली, नसीम और अनुज कुमार ने बताया कि हल्की बारिश होते ही ट्रांसफार्मर से जमीन में करंट उतरने लगता है। इससे पहले भी कई बार ऐसी स्थिति बन चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत हैदराबाद पावर हाउस के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जेई अर्जुन लाल ने बताया कि करंट उतरने की सूचना मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। फिलहाल लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संवाद