{"_id":"67991743de861578770bbbeb","slug":"trains-left-filled-with-devotees-for-bathing-on-mauni-amavasya-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-138043-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मौनी अमावस्या के स्नान के लिए श्रद्धालुओं से भरकर रवाना हुईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मौनी अमावस्या के स्नान के लिए श्रद्धालुओं से भरकर रवाना हुईं ट्रेनें
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनस्रोत-संंवाद
मैलानी। प्रयागराज महाकुंभ मेले के श्रद्धालुओं केे लिए चलाई गईं महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें दूसरे फेरे में मौनी अमावस्या के स्नान पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं से भरकर रवाना हुईं। आसपास इलाकों के श्रद्धालु भी ट्रेन पकड़ने के लिए यहां बड़ी संख्या में स्टेशन पर पहुंचे।
रेलवे ने प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन नंबर 05312 काठगोदाम-झूसी और 05314 कासगंज-झूसी का संचालन विभिन्न तिथियों में शुरू किया है। दोनों ही ट्रेनों का सोमवार को दूसरा फेरा था। ट्रेन नंबर 05312 का यहां से छूटने का समय रात सवा आठ बजे और 05314 का यहां से छूटने का समय रात 01 बजकर 55 मिनट है। पहली ट्रेन में सवार होने के लिए शाम होते ही भीरा, पलिया, तिकुनिया, संपूर्णानगर, शाहजहांपुर जिले के खुटार, पुवायां आदि क्षेत्रों के श्रद्धालु शाम होते ही यहां पहुंच गए।
तमाम श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने के लिए यहां से मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस से ही रवाना हो गए। इनमें से अधिकांश ने 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए जाने की बात बताई। दोनों ही स्पेशल ट्रेनें काठगोदाम और कासगंज से ही यात्रियों से खचाखच भरकर यहां पहुंचीं। अधिक भीड़ के कारण सीट न मिल पाने से अधिकांश को खड़े होकर ही यात्रा के लिए विवश होना पड़ा।