{"_id":"f50ba82b98e7d244d48eddc158c961b3","slug":"trainee-teachers-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 21 May 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों का सैद्धांतिक प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से पूरे जिले में बीआरसी केंद्रों पर शुरू कराया गया। शिविर के प्रथम दिन शिक्षकों ने अपना नामांकन कराया।
बेसिक शिक्षा विभाग में चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों को तीन माह का विद्यालयों में क्रियात्मक प्रशिक्षण और तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण लेना है। प्रशिक्षण के बाद ये पूर्ण शिक्षक बन सकेंगे। प्रथम चरण के प्रशिक्षु शिक्षक तीन माह का क्रियात्मक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। अब इन्हें बीआरसी केंद्रों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिलाएगा। प्रथम चरण के प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। विकास खंड लखीमपुर में 103 प्रशिक्षु शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को नामांकन कराया।
बांकेगंज। बांकेगंज बीआरसी मुख्यालय में बीईओ विनोद गौतम के निर्देशन में 226 प्रशिक्षु शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने नामांकन कराया। प्रशिक्षण के दौरान दौरान प्रशिक्षकों ने पाठ्यचर्या पर चर्चा की। इसमें एबीआरसी डॉ. यूसुफ अली, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, अनूप पांडे और मोहम्मद अशफाक ने प्रशिक्षुओं को मॉड्यूल एक के तहत शिक्षा के सिद्धांत बताए। इस मौके पर बीईओ विनोद, प्रशिक्षक और प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
फरधान। बीआरसी बेहजम में 102 महिला और 90 पुरुष शिक्षकों ने नामांकन कराया। प्रशिक्षक दुर्गा प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इन्हें बीआरसी केसर अली, एनपीआरसी राकेश सिंह तथा सत्यप्रकाश प्रशिक्षण देंगे।
मितौली। प्रशिक्षु शिक्षकों का विद्यालयों में तीन माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बीआरसी केंद्र पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। यहां 419 प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपना नामांकन कराया है। प्रशिक्षण के पहले दिन खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज, जमाल अहमद, राजेश पांडे, संतोष गुप्ता और संतोष भार्गव आदि लोग मौजूद रहे।
बिजुआ। ट्रेनिंग के पहले दिन बीईओ अनुराग कुमार मिश्रा ने सभी प्रशिक्षुओं से मुलाकात की। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। बिजुआ में चार बैच बनाए गए हैं, पहले दिन सभी 252 प्रशिक्षु मौजूद रहे। ट्रेनर शैलेंद्र दीक्षित, मृदुला शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला और अनूप कुमार ने प्रशिक्षुओं को ट्रेंनिंग दी।